BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

फिनो पेमेंट बैंक की फरार कैशियर कोंडागांव से गिरफ्तार, साढ़े चार लाख रुपये के गबन का मामला

भिलाई। राधिकानगर सुपेला में स्थित फिनो पेमेंट माइक्रो फाइनेंस बैंक जो स्वसहायता समूह एवम निजी तौर पर रकम फाइनेंस कर स्वरोजगार को बढ़ावा देने का काम करती है। की फरार कैशियर को सुपेला पुलिस ने कोंडागांव के पास दहिकोगा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

महिला कैशियर के विरुद्ध माइक्रो फाइनेंस बैंक ने साढ़े चार लाख रुपये के गबन का मामला दर्ज कराया था।

जो थाना सुपेला में अपराध क्र 83/21 धारा 408 भादवि का कायम कर विवेचना किया जा रहा था।

मामला पंजीबद्ध होने के बाद से ही महिला फरार चल रही थी। जिसे कोंडागांव के पास दहिकोंगा नामक गाँव से गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा जा रहा है।

Related Posts