नईदिल्ली (ए)। भारत ने लार्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 151 रन से हराकर अपनी बड़ी जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद भारत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से आगे हो गया है। भारत ने मैच के पांचवें और आखिरी दिन सोमवार को इंग्लैंड के सामने 60 ओवर में 272 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन मोहम्मद सिराज (32 रन देकर चार विकेट), जसप्रीत बुमराह (33 रन देकर तीन विकेट), इशांत शर्मा (13 रन देकर दो विकेट) और मोहम्मद शमी (13 रन देकर एक विकेट) ने इंग्लिश टीम को 52वें ओवर में ही 120 रन पर ढेर कर दिया। इस जीत के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बड़ा बयान दिया है। कोहली ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस के एक दिन बाद इस जीत से बढ़िया और कोई तोहफ़ा नहीं हो सकता था।
कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘ मुझे अपनी पूरी टीम पर गर्व हैं। पिच ने पहले तीन दिन ज़्यादा मदद की नहीं और गेंदबाज़ी मुश्किल हो गई थी। आज सुबह जसप्रीत और शमी ने कमाल की बल्लेबाज़ी की। दूसरी पारी में जो माहौल बना, उसने भी मदद की।
हम जानते थे कि 60 ओवरों में हम 10 विकेट चटका सकते थे। गेंदबाज़ के तौर पर आपको ऐसी साझेदारी करने का ज़्यादा मौका मिलता नहीं है इसलिए हम सब शमी और बुमराह का हौसला बढ़ाना चाहते थे। उनके रन बहुत महत्वपूर्ण थे हमारे लिए।’
August 16th, 2021 – Indian team lead by Virat Kohli made history in Lord's.pic.twitter.com/8Cbgt6eU3C
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 16, 2021
भारत की यह लार्ड्स में यह 19 मैचों में तीसरी जीत है। उसने इससे पहले 1986 और 2014 में इस ऐतिहासिक मैदान पर जीत दर्ज की थी। 89 साल के इतिहास में क्रिकेट के मक्का कहलाए जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर भारतीय टीम को यह तीसरी जीत मिली है। इस दौरान भारतीय टीम ने अब तक कुल 19 मैच खेले हैं।
Virat Kohli has built a special, special team.https://t.co/YcwobX6Fxm | #ENGvIND pic.twitter.com/gZruZa7Xjh
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) August 16, 2021
इसमें से 12 में उसे हार मिली है जबकि चार ड्रॉ रहे हैं। भारतीय टीम को लॉर्ड्स मैदान पर 1932 से 1967 के बीच लगातार पांच मैचों में हार मिली थी। टीम इंडिया को इस मैदान पर पहली जीत 1986 में पांच विकेट से नसीब हुई थी। वहीं, दूसरी जीत उसे 2014 में 95 रन से और अब 151 रनों से मिली है।
Virat Kohli looks very animated so as the whole Indian team today 🔥#ViratKohli #TeamIndia #ENGvIND #Cricket #CricTracker pic.twitter.com/tI8hnXte76
— CricTracker (@Cricketracker) August 16, 2021
कप्तान ने कहा, ‘ मैं 2014 में धोनी भाई के साथ उस टीम का हिस्सा था जहां ईशांत ने 7 विकेट झटके थे लेकिन आज 60 ओवरों में जीत हासिल करना लाजवाब था। सिराज पहली बार लॉर्ड्स पर खेल रहे थे और उन्होंने शानदार गेंदबाज़ी की। हमें 55 से ज़्यादा ओवर चाहिए थे इसलिए हमने पहले पारी घोषित नहीं की। टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाज़ों ने हमें शिखर पर पहुंचाया हैं और आज भी उन्होंने वही किया। प्रशंसकों के समर्थन से हमें बहुत मदद मिली। भारत की जनता के लिए स्वतंत्रता दिवस पर (एक दिन बाद) इस जीत से बढ़िया तोहफ़ा नहीं हो सकता था। हम एक टेस्ट जीतने नहीं आए हैं, हमारा लक्ष्य पांच टेस्ट मैचों पर हैं।’















