BREAKING

फीचर्डविविध

पवनदीप राजन बने इंडियन आइडल-12 के विजेता, 5 फाइनलिस्ट को पछाड़कर हासिल किया ट्रॉफी

नईदिल्ली (ए)। आखिरकार वो घड़ी आ गई जिसका बेसब्री से इंतजार हर किसी को था. इंडियन आइडल 12 का विनर देश को मिल गया है। पवनदीप राजन को इंडियन आइडल 12 का विनर घोषित किया गया है।

जिससे उनके परिवार में खुशी की लहर है. वहीं अरुणिता कांजीलाल शो की फर्स्ट रनरअप रहीं. जैसे ही विनर का ऐलान शो में हुआ तो हर कोई खुशी से झूम उठा. 5 फाइनलिस्ट को पछाड़कर अब इंडियन आइडल की ट्रॉफी हासिल कर ली है। दानिश खान, शनमुखप्रिया, अरुणिता कांजीलाल, निहाल तोरो, सयाली कांबले और पवनदीप राजन इंडियन आइडल के फाइनलिस्ट थे. स्टेज पर अनु मलिक, सोनू कक्कड़ और हिमेश रेशमिया की मौजूदगी में शो के विनर का ऐलान किया गया।

शो में पहुंचे एक से बढ़कर एक गेस्ट
इंडियन आइडल का फिनाले 12 घंटे से ज्यादा समय तक चला. इस दौरान शो में कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा से लेकर कुमार सानू, अल्का यागनिक और उदित नारायण तक ने शिरकत की। इसके अलावा शो में द ग्रेट खली की मौजूदगी ने हर किसी को हैरान कर दिया. शो में उन्हें देखकर हर कोई खुशी से झूम उठा. शो के जज अनु मलिक, सोनू कक्कड़ भी इस दौरान मौजूद रहे. लेकिन पहले शो को जज करने वाली नेहा कक्कड़ शो में नहीं पहुंचीं।

कंटेस्टेंट ने दी एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस 
वहीं इंडियन आइडल के सेट पर कंटेस्टेंट ने भी अपनी परफॉर्मेंस से समां बांध दिया. दानिश खान, शनमुखप्रिया, अरुणिता कांजीलाल, निहाल तोरो, सयाली कांबले और पवनदीप राजन ने एक-एक कर अपनी परफॉर्मेंस दी और सभी ने जनता का दिल जीतने की एक आखिरी कोशिश की।

अरुणिता कांजीवाल जब स्टेज पर परफॉर्मेंस देने आईं तो उनकी परफॉर्मेंस को देख सोनू कक्कड़ भावुक हो गईं और उनकी आंखें नम हो गईं. वहीं इस दौरान हर कंटेस्टेंट के परिवार वाले मौजूद थे जो अपने बच्चों की परफॉर्मेंस देख खुशी से झूम उठे।

दानिश खान ने कियारा आडवाणी के सामने की शाहिद कपूर की एक्टिंग
वहीं परफॉर्मेंस के साथ साथ फिनाले में हुई ढेर सारी मस्ती जिसमें दानिश खान ने कियारा आडवाणी के सामने कबीर सिंह के शाहिद कपूर की एक्टिंग की और उनके डायलॉग बोलते दिखाई दिए।

Related Posts