BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दया सिंह की पहल रंग लाई, केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री से मिलने के दो दिन बाद BSP ने बदल दी पानी सप्लाई करने वाली एजेंसी

भिलाई। आज से ठीक दो दिन पहले बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व भाजपा नेता दया सिंह ने केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते से मुलाकात की। टाउनशिप में सप्लाई होने वाले गंदे पानी की समस्या से केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री को अवगत कराया। यही नहीं, लोगों की समस्या को प्रमुखता से केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री के समक्ष रखा।

अब उनकी पहल रंग लाने लगी है। क्योंकि बीएसपी ने पानी सप्लाई करने वाली एजेंसी बदल दी है। नई एजेंसी ने काम शुरू कर दिया है। दया सिंह ने बताया कि, पानी की समस्या को लेकर सबसे पहले पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की। उन्होंने सीधे बीएसपी प्रबंधन को लेटर लिखकर हालात सुधारने निर्देश दिए।

इसके बाद मैंने नई दिल्ली में केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री से मुलाकात कर समस्या बताई। केंद्रीय राज्यमंत्री कुलस्ते ने आश्वास्त किया था कि इस पर जल्द ही सकारात्मक नतीजा आएगा। दया ने कहा कि, केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री और पूर्व सीएम रमन के हस्तक्षेप के बाद हालात सुधरे हैं।

इसके लिए आज छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक से मुलाकात कर राष्ट्रीय व प्रदेश के नेताओं के प्रति आभार माना। साथ ही धरमलाल कौशिक को क्षेत्र की अन्य समस्याओं से अवगत कराया। ताकि सरकार के समक्ष उन बातों को प्रमुखता से रख सके।

Related Posts