दुर्ग। गुरुवार की दोपहर मणपुरम गोल्ड लोन बैंक में डकैती होने से बच गया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक लुटेरे को धरदबोचा वही एक डकैत फरार हो गया हैै। दरअसल दिन दहाड़े दुर्ग बस स्टैंड स्थित मणपुरम गोल्ड लोन बैंक में डकैती के इरादे से 2 लोग कट्टा लेकर घुस गए।
दोनों डकैत स्टाफ को धमकाने लगे लेकिन बैंक स्टाफ की तत्परता से एक डकैत पकड़ा गया। वही एक लुटेरा फरार हो गया है। घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। मामला दुर्ग के सिटी कोतवली अंतर्गत मणपुरम गोल्ड लोन बैंक का है। गुरुवार को अचानक कार से कुछ लोग गोल्ड लोन बैंक आए और बैंक के अंदर पैसा ट्रांसफर करने की बात कहने लगे।
बैंक कमर्चारी की ओर से जैसे ही पैसा ट्रांसफर के नियम बताए जाने लगे वैसे ही डकैतों ने देसी पिस्टल निकाल ली स्टाफ को धमकाने लगे तभी एक कर्मचारी ने साइरन बटन दबा दी। साइरन की आवाज से एक आरोपी भाग खड़ा हुआ तो वही दूसरा आरोपी पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
डकैती की सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, एएसपी शहर संजय ध्रुव, डीएसपी अभिषेक झा, कोतवाली टीआई राजेश बागड़े पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे।
मीडिया से चर्चा करते हुए दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि मणपुरम गोल्ड लोन के ऑफिस में दो आरोपियों ने डकैती का प्रयास किया। इसमें से एक आरोपी को पुलिस ने पकड लिया है। वहीं दूसरा आरोपी फरार है।
उन्होंने बैंक कर्मियों की तत्परता की बात करते हुए कहा कि सर्वप्रथम सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी पकड लिया है और बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयासरत है, जल्दी पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने आरोपियों की कार को जब्त किया है। यहां देखे वीडियो👇
https://youtu.be/T14_CcJSRv4















