BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

NEET MDS में दाखिले के लिए कॉउंसलिंग शुरू होंगी इस तिथि से, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नईदिल्ली (ए)। केंद्र ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह नीट-एमडीएस दाखिले के लिए ‘काउंसलिंग 20 अगस्त से 10 अक्तूबर 2021 तक करेगी, जिसके लिए पिछले साल परीक्षा आयोजित की गई थी।

केंद्र के बयान को रिकॉर्ड में शामिल करते हुए न्यायमूर्ति डी.वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति एम.आर. शाह ने इस मामले का निस्तारण कर दिया।

सुनवाई प्रारंभ होने पर याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने पीठ को इस बारे में जानकारी दी। उन्हांने कहा कि केंद्र ने अपने हलफनामे में कहा है कि वह 20 अगस्त से 10 अक्तूबर 2021 तक काउंसलिंग करेगी।

परीक्षा के आयोजन के सात महीने बाद काउंसलिंग कार्यक्रम जारी किया गया है। परीक्षा के परिणाम की घोषणा 31 दिसंबर 2020 को गई थी।

बैचलर इन डेंटल सर्जरी (बीडीएस) की उपाधि हासिल कर चुके करीब 30,000 अभ्यर्थी देश भर में (एमडीएस की) 6,500 से अधिक सीटों पर दाखिले के लिए पिछले साल 16 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-एमडीएस (मास्टर इन डेंटल सर्जरी) में शामिल हुए थे।

Related Posts