BREAKING

Uncategorised

डीजीपी के निर्देश पर एसपी संतोष सिंह ने टीआई और एएसआई को किया सस्पेंड, गाड़ी सहित अवैध गांजा पकड़ने तथा आरोपियों को पैसे लेकर छोड़ने का आरोप

रायपुर। डीजीपी डीएम अवस्थी के निर्देश पर कोरिया जिले के जनकपुर टीआई एवं एएसआई को तत्काल प्रभव से निलंबित कर दिया गया। दोनों पुलिसकर्मियों पर गाड़ी सहित अवैध गांजा पकड़ने तथा आरोपियों को पैसे लेकर छोड़ना जॉच में प्रथम दृष्टया पाया गया है।

कोरिया जिले के जनकपुर थाना प्रभारी जवाहर लाल गायकवाड़ एवं कुंवारपुर चौकी प्रभारी एएसआई  लक्ष्मीचंद कश्यप पर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने निलंबन की उक्त कार्यवाही की है।

इसके साथ ही प्रकरण में विभागीय जॉंच आदेशित की गयी है। निलंबन अवधि में उक्त दोनों पुलिसकर्मियों का मुख्यालय रक्षित केन्द्र बैकुण्ठपुर नियत किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में ही डीजीपी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया था कि अवैध शराब एवं गांजे के व्यवसाय पर कठोरतम कार्रवाई करें। श्री अवस्थी ने निर्देश जारी किये थे कि अवैध शराब एवं गांजे की तस्करी होने पर संबंधित थाना प्रभारी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उपरोक्त घटना 3 अगस्त को बहरासी थाना जनकपुर में हुई थी जिसमे एक गांजा की गाड़ी जिसमें तीन लोग थे को पकड़ने के बाद थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी ने पैसे लेने के बाद गाड़ी को छोड़ दिया था। इसकी शिकायत प्राप्त होने के बाद एसपी संतोष सिंह द्वारा एएसपी धीरेंद्र पटेल को प्राथमिक जांच करने को कहा गया। जिसकी रिपोर्ट प्राप्त पर डीजीपी महोदय के अवगत करा निर्दश प्राप्त कर यह कार्यवाही की गई।

Related Posts