भिलाई। स्वैच्छिक रक्तदान को प्रोत्साहित देने व सभी वर्गों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से जसलीन केयर एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा 12 अगस्त को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह वृहद आयोजन स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय हुडको में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक किया जायेगा।
इस संबंध में आज प्रेस वार्ता के दौरान जसलीन केयर की फाउंडर जसलीन कौर भाटिया व इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के राज्य सलाहकार सुदीप श्रीवास्तव ने बताया कि इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराना है। पिछले साल से पूरा देश कोरोना वायरस का दंश झेल रहा है और इसके कारण ब्लड बैंक एवं हॉस्पिटल मैं ब्लड की भारी कमी आ गई है।
आज इस परिस्थिति में ब्लड के सभी ग्रुप्स की बहुत अधिक आवश्यकता है लेकिन लोग वर्तमान परिस्थिति में पूर्व की तरह ब्लड डोनेशन नहीं कर रहे हैं। जिसके कारण ब्लड बैंक में ब्लड की कमी होती जा रही है। डिमांड ज्यादा होने के कारण अस्पताल व ब्लड बैंक इसकी आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं।
प्रेस वार्ता में बताया गया कि ब्लड बैंक में ब्लड की कमी के कारण सिक्लिंग, थैलेसेमिया, रोड एक्सीडेंट व गर्भवती महिलाओं से लेकर दिल के मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर उन बच्चों को जिनको महीने में 3 से 6 बार ब्लड की आवश्यकता पड़ती है। वे काफी परेशान हो रहे हैं। इस विकट परिस्थिति पर नियंत्रण के लिए जसलीन केयर व इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान महा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
अपील:- जसलीन केयर की फाउंडर जसलीन सिंह भाटिया ने लोगों से अपील की है कि अपने परिचित, दोस्त, परिवार एवं संस्था से 5 से 10 लोगों को रक्तदान हेतु प्रेरित करें। 12 अगस्त को स्वामी स्वरूपानंद महाविद्यालय परिसर में आयोजित महा रक्तदान शिविर में उपस्थित होकर रक्त दान करें। यहा देखे वीडियो👇
https://youtu.be/Wj92wbAoSeA















