
भिलाई। आज विश्व आदिवासी दिवस भिलाई में बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। आदिवासी मण्डल के तत्वावधान में आज बस्तर की संस्कृति पर आधारित रिलो नृत्य का आयोजन किया गया जिसमें बच्चे युवा और सियान के साथ साथ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी।

आज दोपहर करीब बारह बजे से सेंटर एवेन्यू मुर्गा चौक से होते हुए शहीद वीर नारायण सिंह भवन राधिका नगर तक झांसी निकाला गया। जहां पहुंचने के बाद अतिथियो का सम्मान और सम्बोधन हुआ। जिसमें भगवान गौरा गौरी की प्रतिमा पर उपस्थित जनों ने मत्था टेककर आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम में गोंड़वाला समाज के अध्यक्ष घनश्याम सिंह मंडावी, गोरेलाल चंद्रवंशी, हेमन्त नेताम, हरिश्चन्द्र कुंजाम, तामेश्वरी ठाकुर, नीरा कुंजाम, नारायण ध्रुव, नेहरू परिहार, संत राम सोरी, कामदेव ठाकुर, बाबूलाल उइके, अवई मरकाम, चंद्रभान ठाकुर सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे। यहां देखे वीडियो👇
https://youtu.be/6nZJgB0qzic















