BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

3 महीने से टाउनशिप में आ रहे मैटमैला पानी के विरोध में कल श्रीराम जन्मोत्सव समिति सेक्टर-2 में करेगी धरना प्रदर्शन

भिलाई। भिलाई टाउनशिप में बीते 3 माह से घरों में मटमैले पानी की आपूर्ति की जा रही है। बावजूद इसके अब तक जिम्मेदारों ने इस समस्या के निराकरण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाये हैं। जिसके विरोध में श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा रविवार 8 अगस्त को सेक्टर 2 में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। समिति द्वारा आयोजित इस धरना प्रदर्शन को भिलाईवासियों का जोरदार समर्थन मिल रहा है।

समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने बताया कि जनता वैसे ही कोरोना के दर्द से उबर नहीं पाई है और यहां के जिम्मेदारों की लापरवाही ने एक बार फिर लोगों को समस्या में डाल दिया है। लोग पहले ही मानसिक रूप से काफी परेशान थे लेकिन अब उनके स्वास्थ्य पर जहां खतरा मंडराने लगा है, वहीं आर्थिक बोझ पर बढ़ गया है।

तीन माह से गंदा पानी पीने की वजह से भिलाई में पीलिया, टायफाइड और डायरिया जैसी बीमारियों के मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। इतना ही लोगों को अब पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है जिससे उन पर आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है।

श्री पाण्डेय ने बताया कि श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा इस विषय़ पर लगातार जिम्मेदारी की लापरवाही उजागर की जा रही है बावजूद इसके आज तक कोई इनके द्वारा कोई कदम नहीं उठाए गए जिसके विरोध में कल भिलाईवासी एकदिवसीय़ धरना देंगे और अपना विरोध जतायेंगे।

Related Posts