BREAKING

Uncategorised

आईजी रतनलाल डांगी ने एसपी कार्यालय सूरजपुर का किया दौरा, संवाद शाखा व हिम्मत कार्यक्रम की शुरूआत पर प्रशंसा जाहिर की

सूरजपुर। गुरूवार को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज रतनलाल डांगी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सूरजपुर का दौरा किया जहां पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता की मौजूदगी में उन्होंने जिला पुलिस कार्यालय के शाखाओं सहित संवाद शाखा का जायजा लेते हुए प्राप्त शिकायतों एवं निराकरण की जानकारी ली।

सभाकक्ष में आईजी रतनलाल डांगी ने पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे हिम्मत कार्यक्रम एवं लोगों की समस्या-शिकायत के त्वरित निराकरण के लिए स्थापित किए संवाद शाखा तथा विश्रामपुर में हुए चैन स्नेचिंग के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर उन्हें सशक्त बनाया जा रहा ताकि वे अपनी सुरक्षा खुद कर सके।

उन्होंने कहा कि जिले की पुलिस के द्वारा यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक रूप से अभियान चलाया जा रहा है जिससे लोगों में यातायात नियमों के पालन के प्रति रूचि बढ़ी है और लोग हेलमेट पहने बाईक चलाते देखे जा रहे है। इस दौरान आईजी सरगुजा ने हेलमेट के प्रति जागरूकता को लेकर जरूरतमंदों को हेलमेट का भी वितरण किया।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, एएसपी मुख्यालय पीएस महिलाने, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, थाना प्रभारी धर्मानंद शुक्ला, दीपक पासवान, कार्यालय अधीक्षक संतोष वर्मा, स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह सहित जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Posts