BREAKING

Uncategorised

बहादुरी व साहस पूर्वक कार्य करने के फलस्वरूप रायपुर एसएसपी अजय यादव ने आरक्षक कुलदीप नेताम को नगद पुरस्कार देकर किया पुरस्कृत

रायपुर। दिनांक 06.08.2021 को सूचना मिली की दो व्यक्ति थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत शास्त्री मार्केट चौक के पास धारदार हथियार लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घुम रहे है।

सूचना पर थाना गोलबाजार के डाॅयल – 112 में तैनात आरक्षक कुलदीप नेताम द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपियों को चिन्हांकित कर पकड़ने का प्रयास किया गया, जिस पर आरोपियों द्वारा आरक्षक कुलदीप नेताम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।

आरोपियों के हमले से घायल होने के बावजूद उक्त पुलिसकर्मी द्वारा बहादुरी व साहस पूर्वक एक आरोपी आकाश नायक को धारदार हथियार के साथ पकड़ा गया तथा थाना में सूचना दिया गया। जिस पर थाना गोलबाजार के अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा दूसरे आरोपी पीयूष बघेल की भी पतासाजी कर पकड़ा गया।

आरक्षक कुलदीप नेताम द्वारा घायल होने के बावजूद भी आरोपी को पकड़कर थाना लाया जाना कत्र्तव्य परायणता एवं निष्ठापूर्वक कार्य को दर्शाता है। उक्त साहसिक कार्य हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव द्वारा आरक्षक कुलदीप नेताम को 2,000/- (दो हजार रूपए) की नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

Related Posts