BREAKING

Uncategorised

बोदली-मालेवाही सड़क पर हुए आईईडी ब्लास्ट में घायल व्यक्तियों को जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में देखने पहुंचे बस्तर आईजी सुंदरराज पी एवं दंतेवाड़ा एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव

 

दंतेवाड़ा। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुंदरराज पी. द्वारा बताया गया कि बस्तर संभाग अंतर्गत जनसुविधा है की जा रही विकास कार्यों से माओवादियों में बौखलाहट की वजह से निर्दोष ग्रामीणों को भी माओवादियों द्वारा प्रताड़ना दी जा रही है। पुनः एक बार माओवादियों की जनविरोधी एवं विकासविरोधी चेहरा हो रही उजागर।

दिनांक 05.08.2021 के प्रातः लगभग 07:30 बजे जिला बस्तर के थाना मालेवाही क्षेत्रांतर्गत मालेवाही एवं बोदली कैम्प के मध्य घोटिया के पास माओवादियों द्वारा लगाये गये आईईडी की चपेट में आने से 1 निजी बोलेरो वाहन क्र. CG 09 0709 ब्लास्ट हो गया। उक्त वाहन में सवार 2 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गये।

घायलों के नाम धनसिंह आत्मज सिरदार उम्र 30 वर्ष एवं कुहूप लाल आत्मज समलू लाल उम्र 25 वर्ष है दोनों भगतवाही जिला बालाघाट मध्यप्रदेश के निवासी है ये निजी काम से बालाघाट से तेलंगाना जा रहे थे घायलों को जिला अस्पताल दंतेवाड़ा लाया गया है जहां धनसिंह को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किया गया तथा वाहन मे बैठे अन्य लोगों 1. सुरेश पटेल s/o सुजान पटेल 2. पालेश्वर सहारे s/o जगत सहारे 3. श्रीमति दुर्गा पटेल w/o सुरेश पटेल सभी निवासी जामगांव थाना साल्हेवारा जिला राजनांदगांव 4. चोवा राम परगनिहा s/o मैनलाल निवासी भगतवाही थाना साल्हेटिकरी जिला बालाघाट का जिला अस्पताल दंतेवाड़ा मे प्राथमिक उपचार कराया गया सभी की स्थिति सामान्य है।

आज दिनांक 05.08.21 के दोपहर 3.00 बजे पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी., पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा अभिषेक पल्लव के साथ जिला अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली तथा उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया जिला अस्पताल के चिकित्सकों को उचित निर्देश दिया मृतक धनसिंह का पार्थिव शरीर उनके गृह ग्राम भगतवाही जिला बालाघाट रवाना किया गया।

Related Posts