BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कुम्हारी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 02 अंतराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, 14.40 लाख का 150 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त

भिलाई। गुरुवार को कुम्हारी पुलिस ने अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई करते हुए डेढ़ सौ पेटी अंग्रेजी शराब जप्त करने में सफलता पाई हैं।

कुम्हारी थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी करण कुमार एवं के शिवा राव को पकड़कर पूछताछ करने पर उनके द्वारा बंद पड़ी डीएमसी कारखाना एवं मुरमुंडा फार्महाउस में 150 पेटी 7200 पौवा अंग्रेजी शराब कीमत 14,40000/- रुपए प्लास्टिक बोरी में भरी हुई मिली

जिसे थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 187/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत जप्त कर कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्यवाही में कुम्हारी टीआई शिवनारायण सिंह, एसआई यशवंत बघेल, एसआई सुधांशु बघेल, एएसआई गणेश राम साहू, प्रधान आरक्षक प्रेमचंद यादव, आरक्षक राजकुमार सिंह, लव पांडेय, बंटी सिंह, राकेश यादव सहायतार्थ थाना नंदनी स्टॉफ टीआई लक्ष्मण कुमेटी, एएसआई बेनी सिंह राजपूत, एएसआई डीआर देशलहरे, आरक्षक दिनेश मंडावी, जगजीत सिंह, ऋषि बंछोर की सराहनीय भूमिका रही।

Related Posts