BREAKING

Uncategorised

सूरजपुर के शिक्षकों ने ऐच्छिक सहयोग कर 28 लाख में आधुनिक एम्बुलेंस खरीद कर कलेक्टर को सौपी

सूरजपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव कुमार सिंह के आह्वान पर शिक्षक संगठनों की अपील पर सूरजपुर जिले के शिक्षकों के स्वस्फूर्त स्वेच्छिक सहयोग द्वारा प्राप्त 28 लाख रुपये से क्रय की गई।

अत्याधुनिक एम्बुलेंस आज शिक्षा परिवार द्वारा कलेक्टर को सौपीं गई। इस पुनित कार्य के लिए कलेक्टर ने शिक्षको के पहल की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके द्वारा प्रदाय की गई।एम्बुलेंस को सूरजपुर जिले वासियो के लिए बहुत उपयोगी बताया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ राहुल देव, शिक्षक संगठनो के प्रतिनिधी अशोक उपाध्याय, शेषनारायण शर्मा, दयानंद चैबे, भूपेश सिंह, सचिन त्रिपाठी, विजय साहू, गौतम शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी विनोद राय, सीएमएचओ डाॅ आरएस सिंह, जिला मिशन समन्वयक शशिकांत सिंह, रविन्द्र सिंह, शोभनाथ चौबे, दिनेश द्विवेदी, रविनाथ तिवारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारियो, सहित शिक्षक संगठनो के पदाधिकारी एवं काफी संख्या मे शिक्षकगण उपस्थित थे।

कलेक्टर डाॅ. सिंह ने 1 माह पूर्व जिले के शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों को बुलाकर कोविड की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर जिले में चिकित्सा सुविधा विस्तार हेतु सहयोग की अपील की थी।

जिस पर शिक्षक संगठन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त अपील जारी कर शिक्षकों से इस पुनीत कार्य में स्वेच्छिक सहयोग प्रदान करने के आग्रह पर लगभग 28 लाख रुपये की राशि एकत्रित की गई।

यह एम्बुलेंस ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर, डी फेब्रिएटर, जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर, एयर स्पलिंट, ह्यूमिडि फायर, मल्टी पैरामीटर, हेड मोबेलाइजर, नेबुलाइजर, सिरिंज पंप, ईसीजी, ऑटोमेटिक ब्लड प्रेशर एवं ग्लूकोमीटर मॉनिटर, सेक्शन डिवाइस सहित तमाम अत्याधुनिक जीवन रक्षक उपकरणों से सुसज्जित है।

इस एम्बुलेंस का संचालन जिला चिकित्सालय प्रबंधन द्वारा किया जायेगा जिससे जिले के लोगों के लिए बड़ी राहत होगी। अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित उच्च क्षमता से युक्त इस एम्बुलेंस से गम्भीर रूप से व्याधित व्यक्ति को रायपुर या अन्य स्थानों तक सुरक्षित एवं शीघ्रता से पहुंचाया जा सकेगा जो कि जिले वासियों के लिए एक बड़ी सौगात है।

Related Posts