BREAKING

Uncategorised

बिना नम्बर के होंडा सिटी कार में फ़ॉर सेल इन मध्य प्रदेश की विदेशी मदिरा तस्करी करते 02 अंतर राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, हाई रेंज की 10 पेटी शराब जप्त

रायपुर। सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए. पी.त्रिपाठी के द्वारा दी गई निर्देश के तारतम्य में एवं

कलेक्टर रायपुर सौरभ कुमार तथा उपायुक्त आबकारी ज़िला रायपुर अरविंद पाटले के मार्गदर्शन में आज दिनांक 05/08/2021 को सुबह गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर रायपुर PTS चौक माना कैंप में एक संदिग्ध लाल रंग की होंडा

सिटी बिना नंबर प्लेट की तलाशी लेने पर वाहन मे भरी 2 पेटी ब्लैक लेबल, 2 पेटी बैलेंटाइन, 4 पेटी रेड लेबल, 2 पेटी 100 पाइपर कुल

120 बोतलों में 90 लीटर बरामद कर आरोपी अमनदीप सिंह और जितेंद्र कोटवानी को पकड़ 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण को प्रकाश में लाने मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी नीलम किरण सिंह आबकारी उप निरीक्षक पंकज कुजूर, मुख्य आरक्षक संतोष दुबे साथ रहे।

Related Posts