BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

हर दिन टूट रहे रिकॉर्ड: उतार-चढ़ाव के बीच पहली बार सेंसेक्स 54,550 अंक के पार, निफ्टी ने भी लगाई छलांग

नईदिल्ली (ए)। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को एक बार फिर शेयर बाजार की रिकॉर्ड बढ़त के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स ने अपने ऑल टाइम हाई स्तर 54576.64 अंक को टच कर लिया।

शुरुआती मिनटों में सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। सेंसेक्स की बात करें तो करीब 50 अंक तक मजबूत होकर  54,400 अंक के स्तर को पार कर लिया। वहीं, निफ्टी की बात करें 16,250 अंक के स्तर पर था। हालांकि, कुछ देर में ही सेंसेक्स और निफ्टी ने अपनी बढ़त गंवा दी और लाल निशान पर आ गए।

साल 2021 में बीएसई सेंसेक्स का महत्वपूर्ण पड़ाव
21 जनवरी : बीएसई सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान महत्वपूर्ण 50,000 अंक के आंकड़े को पार किया।
03 फरवरी : सेंसेक्स पहली बार 50,000 अंक से ऊपर बंद हुआ।

05 फरवरी : सेंसेक्स कारोबार के दौरान 51,000 अंक के पार पंहुचा।
08 फरवरी : सेंसेक्स 51,000 अंक से अधिक पर बंद हुआ।
15 फरवरी : सेंसेक्स कारोबार के दौरान 52,000 अंक के उच्चतम स्तर पर पंहुचा।
22 जून : सेंसेक्स 53,000 अंक के स्तर पर पंहुचा।
07 जुलाई : सेंसेक्स ने पहली बार 53,000 के आंकड़े को पार किया।

03 अगस्त : बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,40,04,664.28 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा
04 अगस्त : सेंसेक्स पहली बार 54,000 अंक के आगे निकला और इससे ऊपर बंद हुआ।
सेंसेक्स इस वर्ष कुल मिलाकर अबतक 6,618.44 अंक या 13.86 प्रतिशत चढ़ा।

किस कंपनी का क्या हाल: बीएसई इंडेक्स पर शुरुआती कारोबार में एयरटेल टॉप गेनर और इंडसइंड बैंक टॉप लूजर की भूमिका में रहे। टाटा स्टील, टाइटन, महिंद्रा, एनटीपीसी, एसबीआई, मारुति के शेयर में भी गिरावट रही। टेक महिंद्रा, एचसीएल समेत अन्य आईटी कंपनी के शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे।

Related Posts