नईदिल्ली (ए)। जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों में भारत की गोल्ड मेडल की उम्मीदों को बुधवार को करारा झटका लगा है।
भारतीय महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन (69 किग्रा) को अपने सेमीफाइनल मुकाबले में विश्व चैंपियन बॉक्सर बुसेनाज सुरमेनेली के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।
लवलीना को इस हार के साथ ही ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ा है और उनका देश के लिए गोल्ड जीतने का सपना अधूरा रह गया है। बुसेनाज पूरे मैच में लवलीना पर हावी नजर आईं और उन्होंने भारतीय मुक्केबाज को 5-0 से रौंदा।
India’s @LovlinaBorgohai goes down to Turkey’s Surmeneli Busenaz in the semifinal of the 69 Kg weight category 0-5 to win a bronze medal at the #Tokyo2020
With this she becomes the third Indian pugilist to win a medal at the Olympics.
Stay tuned for more updates. #Cheer4India pic.twitter.com/Corn5mpFof— SAI Media (@Media_SAI) August 4, 2021
लवलीना ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पूर्व चैंपियन निएन चिन चेन को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। इस जीत के साथ ही भारतीय महिला बॉक्सर ने टोक्यो ओलंपिक में अपना ब्रॉन्ज मेडल भी पक्का कर लिया था।
लवलीना ने विश्व चैंपियन बॉक्सर बुसेनाज के खिलाफ पहला राउंड 5-0 से गंवाया और इसके बाद वह मैच में वापसी नहीं कर सकीं। तुर्की की बॉक्सर बुसेनाज ने लवलीना पर पंचों की बारिश की और उनको संभलने का कोई मौका नहीं दिया।
लवलीना ने क्वार्टर फाइनल में मिली जीत के बाद कहा था कि उनका सपना देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है और उन्होंने उस तरफ एक कदम और आगे बढ़ा दिया है।















