BREAKING

Uncategorised

रेल्वे, माईस और शिक्षा विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 7,80,000 रुपये की धोखाधडी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी विशाल कात्रुजवार पिता दमोदर कात्रुजवार उम्र 39 साल निवासी शिवाजी मार्ग रामनगर मुक्ति धाम भिलाई थाना सुपेला भिलाई जिला दुर्ग छ.ग. ने थाना पुरानी बस्ती के अपराध कमांक 200/21 धारा 420 भादवि के तहत रिपोर्ट दर्ज कराया की

नेहा साल्वे निवासी जोरापारा मौदहापारा रायपुर द्वारा प्रार्थी का रेल्वे में टीसी और माईस विभाग में शासकिय नौकरी तथा उसकी पत्नि सपना का शिक्षा विभाग में शिक्षक के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर दिनांक 26.02.2020 से माह दिसम्बर 2020 तक किस्तो में कुल 5,30,000 / रु एवं पुर्नेश सोनेकर से 2,50,000 / रु लेना बताते हुए साक्ष्य हेतु लेन देन का वीडियो रिकार्डिग पेन ड्राईव को पेश किये है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपिया के विरूद्ध अपराध कमांक 200/21 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना क्रम में  उमनि / वरि० पुलिस अधीक्षक अजय यादव, अतिo पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले , नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती मनोज कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार प्रकरण के आरोपिया नेहा साल्वे पति तरूण साल्वे उम्र 28 साल को दिनांक 03.08.2021 को तत्काल पता तलास कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी
01. – नेहा साल्वे पति तरूण साल्वे उम्र 26 साल सा ० प्रोफेसर कालोनी शक्ति मंदिर के पास यदु भवन थाना पुरानीबस्ती रायपुर स्थाई निवास जोरापारा ठाकुर देव मंदिर के पास मौदहापारा रायपुर छ 0 ग 0

Related Posts