BREAKING

Uncategorised

छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अधिकारियों-कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना सूची जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना की गई है।

इस आशय का आदेश छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा जारी किया गया है। जारी आदेश के तहत मुख्यालय रायपुर प्रबंधक जितेन्द्र सिंह को विकास केन्द्र बिलासपुर, विकास केन्द्र दुर्ग-भिलाई के प्रबंधक

अनिरूद्ध कोचे को विकास केन्द्र कोण्डागांव, विकास केन्द्र कोण्डागांव के सहायक प्रबंधक परसराम तिग्गा को विकास केन्द्र बीजापुर और शबरी एम्पोरियम राजनांदगांव के वरिष्ठ विक्रेता राखीराम भगत को विकास केन्द्र नारायणपुर में पदस्थ किया गया है।

इसके अतिरिक्त प्रबंधक श्री कोचे को जिला उत्तर बस्तर कांकेर तथा सहायक प्रबंधक श्री तिग्गा को जिला दंतेवाड़ा और सुकमा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Related Posts