रायपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीयां दिनांक 16.07.2021 को अपने प्रेमी अमित घृतलहरे से शादी कब करोगे पूछने की बात पर आरोपी अमित घृतलहरे अपने दो अन्य महिलाओं के साथ मिलकर पीड़िता को गाली गलौच देते हूए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्के से मारपीट कर चोट पहुंचाये।
प्रार्थीयां की लिखित आवेदन पर आरोपी अमित धृतलहरे राजकुमारी एवं दो अन्य महिलाओं के विरूद्ध अपराध क्रमांक 303/2021 धारा 294, 323, 506, 34 भा.द.वि. पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कथन लिया गया जिसमें पीड़िता को उसका प्रेमी आरोपी अमित घृतलहरे द्वारा शादी का प्रलोभन देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाया है।
प्रकरण में आरोपी द्वारा धारा 376 भा.द.वि. का अपराध घटित करना पाये जाने से धारा जोड़ी गयी। आरोपियो का पता तलाश किया गया। आरोपी अमित घृतलहरे पिता मदन उम्र 23 साल साकिन भैसमुड़ी थाना खरोरा जिला रायपुर को दिनांक 01.08.2021 गिरफ्तार कर न्यायालय पेष किया गया। अन्य आरोपियो की तलाश की जा रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है।
थाना – खरोरा जिला रायपुर दिनांक 01.08.2021
अपराध क्रमांक – 303/2021 धारा – 294, 323, 506, 34, 376 भा.द.वि.।
अपहृत बालक को 24 घण्टे के भीतर पुलिस ने किया बरामद
थाना – खरोरा जिला रायपुर दिनांक 01.08.2021
अपराध क्रमांक – 315/2021 धारा – 363 भा.द.वि.
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी पन्ना लाल पिता हेमनाथ देवांगन उम्र 35 साल साकिन वार्ड क्र. 02 केषला थाना खरोरा जिला रायपुर के नाबालिग लड़का अपहृत बालक दिनांक 31.07.2021 को दोपहर लगभग 12.00 बजे अपने घर के बाहर मैदान में खेल रहा था जो घर वापस नही आया, जिसे प्रार्थी एवं उसके परिवार वाले आसपास एवं रिष्तेदारो में पता किये किन्तु पता नही चलने पर प्रार्थी द्वारा थाना आकर गुमषुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाया जिस पर दिनांक 31.07.2021 को थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 315/2021 धारा 363 भा.द.वि. पंजीबध्द कर विवेचना पतासाजी में लिया गया। त्वरित कार्यवाही करते हुए पतासाजी के दौरान 24 घण्टे के भीतर अपहृत बालक को आज दिनांक 01.08.2021 को सड्ढू रायपुर से बरामद कर दस्तयाब किया गया। अपहृत बालक को सही सलामत उसके परिजन के सुपूर्द किया गया।












