BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भाजपा भिलाई जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष निश्चय वाजपेयी द्वारा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल के निर्देश एवं भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र साहू के अनुमोदन से भिलाई जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष निश्चय वाजपेयी द्वारा मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

जिसमें कुम्हारी से अश्विनी देशलहरे, चरौदा से कमलेश गोयल, खुर्सीपार से नीलकंठ श्रीवास, जामुल से राजेश यादव, सुपेला से प्रदीप साहू ,भिलाई पश्चिम से अविनाश दिल्लीवार, भिलाई पूरब से चंद्र किशोर साहू, रिसाली से राजेन्द्र यादव को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

किसान मोर्चा भिलाई के जिलाध्यक्ष निश्चय वाजपेयी ने सभी मंडल अध्यक्षों शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई है कि सभी पदाधिकारीगण पार्टी और किसान हित की लड़ाई को मजबूत करने के लिये कड़ी मेहनत करेंगे।

Related Posts