
कोरबा। शनिवार को एसपी भोजराम पटेल ने हिरासत में युवक के मौत के मामले में टीआई सहित छह पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच करने का आदेश जारी किया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक स्थाई वारंटी सिंगलु राम पिता मनी राम धौराहांटी अमलडीहा हाल मुकाम तितरडाड थाना श्यांग व एलोंग निवासी हंसराम राठिया के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत वारंट जारी हुआ था।
दोनो वारंटियों को स्थाई वारंट टीम के नेतृत्व कर्ता सहायक उप निरीक्षक माधव प्रसाद तिवारी एवम हमराह मनोज तिवारी , इमरान खान के द्वारा 29अगस्त की रात्रि को दोनो वारंटीयो को तमिल करने के लिए करतला थाना सुपुर्द किया गया।
जहां वारंटी हंसराज राठिया के द्वारा तबियत खराब होने की बात बताए जाने पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने सीएससी करतला लाया गया। जहां स्थाई वारंटी हंसराज का उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस मुख्यालय रायपुर के जारी प्रपत्र के समुचित पालन में बरती गई के लापरवाही के लिए एसपी भोज राम पटेल ने करतला थाना प्रभारी अनिल पटेल, सहायक उप निरीक्षक माधव तिवारी,मनोज तिवारी, इमरान खान,विल्फ्रेड मसीह एवम शिवराज सिंह को लाइन अटैच किया है।
ज्ञात हो कि स्थाई वारंट की टीम ने एक समन के मामले में श्यांग क्षेत्र के युवक को हिरासत में लिया था। पुलिस हिरासत में युवक की मौत के बाद पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने लापरवाही बरतने वाले सभी पुलिस के आला अधिकारियों को लाइन अटैच कर दिया है।












