BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर की गृहमंत्री अमित शाह ने रखी नीव, तस्वीरों में जानें कैसा होगा धाम

लखनऊ (ए)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मिर्जापुर पहुंचकर विंध्य कॉरिडोर की नींव रखी। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। सीएम योगी आदित्नयाथ का यह ड्रीम प्रोटेक्ट है। जिसके बनने की लागत करीब 350 करोड़ रुपये होगी।

रविवार को गृह मंत्री ने पहले फेज की शिलान्यास की नींव रखी है। जिसकी लागत करीब 128 करोड़ होगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजद रहे।

गृह मंत्री अमित शाह का बतौर केंद्रीय गृह मंत्री यह पहला दौरा है। इस दौरान सुरक्षा-व्यवस्था चाक चौबंद है। पुलिस प्रशासन सतर्क है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2:47 बजे हेलीकॉप्टर से देवरी हेलीपैड पहुंचे।

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्र देव सिंह, पर्यटन राज्य मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद 2:54 बजे बारिश के बीच वहां से वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सड़क मार्ग से मां विंध्यवासिनी मंदिर के लिए रवाना हुए।

गृह मंत्री ने किया भूमि पूजन

गृह मंत्री 3:05 बजे मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में पहुंचे। मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के बाद गृह मंत्री और मुख्यमंत्री 3:12 बजे मंदिर परिसर में बने पूजन स्थल पर पहुंचे। वहां वाराणसी और विंध्याचल के पुरोहितों ने भूमि पूजन कराया।

रविवार को गृह मंत्री ने प्रथम फेज का शिलान्यास किया। जिसकी लागत लागत 128 करोड़ रुपये है। पूरे कॉरिडोर में लागत लगभग 350 करोड़ रुपये आएगी। पूजन स्थल पर केंदीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल व नगर विधायक रत्नाकर मिश्र भी साथ रहे।

10 मिनट भूमि पूजन करने के बाद गृहमंत्री ने विंध्य कॉरिडोर के मॉडल को देखा। कॉरिडोर के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इसके बाद नगर के राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) में आयोजित रोप-वे लोकार्पण और जनसभा को संबोधित किया।

विंध्याचल मंडल आयुक्त योगेश्वर की सख्त हिदायत के अनुसार, हेलीपैड और कॉरिडोर के भूमि पूजन स्थल विंध्याचल में चिह्नित व पासधारक व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया गया है। साथ ही इन लोगों को 72 घंटे पूर्व तक की आरटीपीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट दिखाना भी जरूरी है।

Related Posts