BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

​​​​​​​छग के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत प्रमोद कुमार जोगी के पार्थिव शरीर का आज गौरेला के ज्योतिपुर स्थित ग्रेवयार्ड में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल सहित विधायकगणों एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी। मंत्रीगणों और जनप्रतिनिधियों ने श्री जोगी के शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। 

Related Posts