लखनऊ (ए)। उत्तर प्रदेश पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के खिलाफ रिटायर्ड अधिकारी की बेटी का उत्पीड़न करने के आरोपों को लेकर जांच शुरू की है।
गाजियाबाद में रहने वाले रिटायर्ड सरकारी अधिकारी ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी बी.आर. मीणा के खिलाफ ट्विटर पर उनकी बेटी का उत्पीड़न करने के आरोप लगाए थे। मीणा वर्तमान में इलाहाबाद में पीएसी के महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर तैनात हैं।
अशोक कुमार ने अपने ट्वीट में आरोप लगाया कि इलाहाबाद पीएसी के आईजी और 97 बैच के आईपीएस अधिकारी मीणा ने मेरी बेटी को देर रात कॉल किए और अलग-अलग नंबरों से उसे धमकाया। सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करे।
उन्होंने इस ट्वीट को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल को भी टैग किया। अशोक कुमार या उनकी बेटी के बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। कुमार का ट्विटर अकाउंट जुलाई 2021 में बनाया गया है।
DGP UP has directed DCP Women Safety @noidapolice to join the enquiry along with ADG PAC & submit a report within next 3 days.
Necessary action will be taken based on the enquiry report.
Your written complaint with details is still awaited by @ghaziabadpolice. @ashokku31715848 https://t.co/SmCYgjSI2W— UP POLICE (@Uppolice) July 31, 2021
आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने शनिवार को कहा कि डीजीपी गोयल ने पीएसी के एडीजी अजय आनंद को इस मामले में जांच करने और जल्द ही रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
इस बीच, गाजियाबाद पुलिस ने कहा कि शिकायत का संज्ञान लिया गया है और मामले की जांच की जाएगी। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में अभी गाजियाबाद में औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गई है।















