BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष की सहमति पर प्रखण्ड अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की

भिलाई। श्रीराम जन्मोत्सव समिति, भिलाई में संगठनात्मक विस्तार के तहत आज खुर्सीपार प्रखण्ड की युवा विंग की कार्यकारिणी की घोषणा की गई। समिति के युवा विंग अध्यक्ष मनीष पाण्डेय की सहमति से आज प्रखण्ड अध्यक्ष प्रकाश यादव ने अपनी 185 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की। इसी के साथ ही समिति द्वारा खुर्सीपार क्षेत्र में 4 जोन के पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई।

प्रखण्ड के युवा विंग अध्यक्ष प्रकाश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकारिणी में श्रीनिवास राव को कार्यकारी अध्यक्ष, आदित्य कारूष, संदीप तिवारी और नील मानिकपुरी को महामंत्री बनाया गया है। वहीं वसीम खान, समीर, प्रदीप साहू, गोपी रेड्डी, नवीन साह, सरोज साहू, शुभम राव, शैलेष शर्मा, अमित श्रीवास्तव, कोटेश्वर राव, राजविंदर और राजेश शर्मा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी कड़ी में अभिषेक सोनी, शिवा गायकवाड़, राहुल सिंह, सन्नी चौधरी, गौरव गुप्ता, मुरली राव, दीपक तिवारी, अजय चंदवानी, सोनू जायसवाल, सचिन दुबे, कुलेश्वर साहू, रवी, रवि यादव, तसीम अंसारी और मुकेश तिवारी को मंत्री बनाया गया है। व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक राकेश अग्रवाल और सह संयोजक रितेश साव और अमित सोनी को बनाया गया है।

श्री यादव ने बताया कि प्रवीण कुमार और परीतेश राव को प्रशासनिक व्यवस्था प्रभारी, बीसेलाल बघेल, दशरथ चौहान, राजीव कुमार, प्रेम वर्मा, ओमप्रकाश सिन्हा, रवि शर्मा, हरिश को गौरक्षा- गौसेवा का प्रभार दिया गया है। वहीं यशवंत साहू, लक्ष्मी यादव, शशांक मिश्रा और मुकेश तिवारी को सहसंयोजक बनाया गया है। मनोज साह को खेल प्रकोष्ठ संयोजक और लोकेश रेड्डी, शिवा, नवीन कुमार, तिजेंद्र कुमार, रॉबिन पाल और शुभम को सहसंयोजक बनाया गया है। धमेंद्र कुमार, सावन शर्मा, राजा माझी, सागर, भोलू चौहान और प्रदीप मंडल को सूचना एवं मीडिया प्रभारी, विनोद सोनी, भूपेंद्र देवांगन, वेंकट राव, रवि यादव और महेश साहू को प्रचार प्रसार मंत्री बनाया गया है। हनी, टीकम वर्मा, कृष्णा, भावेश, अमन को प्रचार सहमंत्री बनाया गया है। इसी कड़ी में कामदेव कर्मकार, पवन यादव, उदय किरण, पंकज प्रजापति, प्रिंस कुमार और रमन्ना राव को सोशल मीडिया प्रभारी तथा धमेंद्र और मोहित जैन को सहप्रभारी बनाया गया है। कार्यकारिणी में सुनील सोनी को कोषाध्यक्ष तथा उमेश जायसवाल और तुलसी दास को सह कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।

जोन अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की घोषणा
श्री यादव ने जोन कार्यकारिणी की जानकारी देते हुए खुर्सीपार युवा विंग के तहत जोन -1 में अजीत सिंह को अध्यक्ष, प्रदीप साहू और भीन पान को महामंत्री बनाया गया है। वहीं जोन -2 में श्रीणू राव को अध्यक्ष और नरेश साहू, कैलाश चौहान को महामंत्री बनाया गया है। जोन -3 में अंकुश साहू को अध्यक्ष तथा मुकेश चौधरी और राजेश शर्मा को महामंत्री बनाया गया है। वहीं जोन -4 में अमित कर्मकार को अध्यक्ष और विशाल सिंह को महामंत्री बनाया गया है।

Related Posts