BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग एसपी प्रशांत अग्रवाल ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को सदैव मदद करने एवं उज्जवल भविष्य की कामना कर दी विदाई

दुर्ग। आज दिनांक -31.07.2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय , दुर्ग में माह – जुलाई -2021 में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए 1 – निरीक्षक ( एम )  रामकिशोर तिवारी , 2 – सहायक उप निरीक्षक पवन सिंह राजपूत 3 – प्रधान आरक्षक क्रमांक 515 युगल किशोर 4 – प्रधान आरक्षक क्रमांक 265 बिरेन्द्र कुमार दिल्लीवार , 5 – प्र.आर.क .434 रामचरण साहू 6 – प्र.आर.क .249 महेन्द्र कुमार का सम्मान / विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में पुलिस अधीक्षक जिला – दुर्ग प्रशांत अग्रवाल , भापुसे , के द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी / कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का पुष्पगुच्छ दिया जाकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात् सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी / कर्मचारियों ने लगभग 40 वर्ष के सेवा के अपने अनुभव का साझा किये।

सेवानिवृत्त हो रहे निरीक्षक ( एम ) रामकिशोर तिवारी के द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि लगातार हमें अपने कार्य के दौरान सीखने को मिला है और आज मैं सेवानिवृत्त हो रहा हूँ फिर भी मुझे ऐसा लग रहा है कि कुछ सीखना बाकी है । पुलिस विभाग में अनुशासन महत्वपूर्ण है और अनुशासन में रहकर व्यक्ति अपने कार्यों का संपादन बेहतर ढंग से कर सकता है ।

सहायक उप निरीक्षक पवन सिंह राजपूत ने बताया कि सबसे अच्छा विभाग पुलिस विभाग है अच्छा आचरण आपको अच्छा परिणाम दिलाता है । सेवा के दौरान मुझे कई बार जनता एवं वरिष्ठ अधिकारियों से ईनाम प्राप्त हुए है । मैं आज अपने कार्य से संतुष्ट होकर सेवानिवृत्त हो रहा हूँ ।

साथ ही अन्य उपस्थित सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी / कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने अपने अनुभव एवं भावनाओं को साझा किया ।

पुलिस अधीक्षक , दुर्ग प्रशांत अग्रवाल , भापुसे , द्वारा सभी के उद्बोधन के पश्चात् अपने वक्तव्य में कहा कि आप सभी सेवानिवृत्त हो रहे है, आपने पुलिस विभाग में पूर्ण क्षमता से इतने वर्षों तक किए गए कार्य के लिए मैं आपकी प्रशंसा करता हूँ और पुलिस विभाग की ओर से हार्दिक अभिनंदन करता हूँ । उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारियों ने जो अनुभव साझा किए है , और उन्होंने जो बात कही है वह पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्वरूप है । हम सभी एक परिवार के रूप में है और जब कभी भी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी / कर्मचारियों को हमारी आवश्यकता होगी हम सदैव मदद् के लिए तत्पर रहेगें ।

पुलिस अधीक्षक , दुर्ग द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी / कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।

इस कार्यक्रम में , अन्नत साहू , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( ग्रामीण ) जिला – दुर्ग , कविलाश टंडन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( यातायात ) जिला – दुर्ग ,  अभिषेक झा उप पुलिस अधीक्षक ( मुख्यालय ) जिला दुर्ग , नीलेश द्विवेदी , रक्षित निरीक्षक दुर्ग , सूबेदार तृप्ति सिंह राजपूत , रक्षित केन्द्र दुर्ग एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय / रक्षित केन्द्र , दुर्ग के अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित थे ।

Related Posts