BREAKING

Uncategorised

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकण्डरी पूरक तथा अवसर परीक्षा 2021 के लिए 2 अगस्त 2021 से भरे जाएंगे आवेदन पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकण्डरी पूरक तथा अवसर परीक्षा 2021 के लिए 2 अगस्त 2021 से आवेदन पत्र भरे जा सकेंगे।

आवेदन पत्र भरने की अवधि सामान्य शुल्क के साथ 2 अगस्त से 20 अगस्त 2021 तक निर्धारित की गई है। विलम्ब शुल्क के साथ 21 अगस्त से 28 अगस्त 2021 तक हायर सेकण्डरी पूरक तथा अवसर परीक्षा 2021 के आवेदन पत्र भरे जा सकते हैं।

हायर सेकण्डरी पूरक तथा अवसर परीक्षा सितम्बर माह के द्वितीय सप्ताह से प्रारंभ होगी, जो छात्र हायर सेकण्डरी पूरक तथा अवसर परीक्षा 2021 में सम्मिलित होना चाहते है, वे अपनी शाला के माध्यम से आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

Related Posts