BREAKING

Uncategorised

बाड़ी से सबमर्सिबल पंप चोरी करने वाले 03 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 02 सबमर्सिबल पंप जप्त

जीपीएम। जिले के थाना मरवाही के क्षेत्र में हुए पम्प चोरियों के मामले में पुलिस ने 03 चोरों से 02 सबमर्सिबल पम्प कीमत 20,000 रुपये बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

पहले प्रकरण में प्रार्थी डॉ शिव प्रताप राय निवासी चिजगोहना के द्वारा थाना मरवाही में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इनके बाड़ी से दिनाँक 20/6/21 की दरम्यानी रात्रि कोई अज्ञात चोर 1.5 एचपी टेक्नो कंपनी का सबमर्सिबल पंप को चोरी कर ले गया है। जिस पर अपराध क्रमांक 94/21धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

इसी प्रकार दूसरे प्रकरण में प्रार्थी पुनीत केवट निवासी परासी का थाना मरवाही में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी बोर बाड़ी से कोई अज्ञात चोर 1.5 एच पी का सबमरसेबल पंप टैक्समा कंपनी को चोरी कर ले गया है। जिस पर अपराध क्रमांक 109/21 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी मरवाही के नेतृत्व में टीम बनाकर मामले में माल मुलजिम पतासाजी हेतु निर्देशित किया गया था।

थाना प्रभारी मरवाही के द्वारा अपनी टीम के साथ मामलों की पतासाजी करने के दौरान मुखबीर सूचना पर से कि चंगेरी निवासी द्वारा एक सबमर्सिबल पंप बिक्री की बात मोहल्ले में कर रहा था। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने अन्य 02 साथियों के साथ मिलकर कुल 02 पम्प चोरी करना स्वीकार किया।

जो कि आरोपीगणों 1. विनोद केवट पिता अर्जुन केवट उम्र 22 साल निवासी चंगेरी 2. हेतराम गोंड पिता साहेन गोंड़ 22 वर्ष बगडुमरा थाना भालूमाडा 3 अंगद गोंड़ पिता भान सिंह गोंड़ 19 साल निवासी बगडुमरा थाना भालूमाड़ा के कब्जे से 02 सबमर्सिबल पम्प बरामद कर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

चोरी के उक्त मामले में माल बरामदगी एवं आरोपी गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक मनीष जांगड़े, आरक्षक इंद्रपाल आर्मो एवं रमेश जायसवाल की रही।

Related Posts