BREAKING

Uncategorised

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली इन गाड़ियों का परिचालन हुआ प्रभावित, यहां देखे कौन सी ट्रेन रद्द रहेगी और कौन गंतव्य से पहले होगी समाप्त

रायपुर – 30 जुलाई 2021/पीआर/आर/174

दक्षिण पूर्व रेलवे के हावड़ा यार्ड एवं टिकियापारा यार्ड में जलभराव के कारण अनेक गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हो रहा है, जिसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ गाडियाँ भी प्रभावित रहेगी। विवरण इस प्रकार है –

रद्द होने वाली गाड़ियां-
01) दिनांक 30 जुलाई 2021 को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 02470 हावड़ा-सीएसएमटी साप्ताहिक स्पेशल रद्द रहेगी।
02) दिनांक 30 जुलाई 2021 को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 02096 हावड़ा-सीएसएमटी दुरन्तो स्पेशल रद्द रहेगी।
03) दिनांक 29 जुलाई 2021 को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 02834 हावड़ा-अहमदाबाद स्पेशल को रद्द की गई है।

गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली गाड़ियां –
01) दिनांक 29 जुलाई 2021 को सीएसएमटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 02259 सीएसएमटी-हावड़ा स्पेशल हावड़ा के स्थान पर सांतरागाछी स्टेशन में समाप्त होगी।
02) दिनांक 29 जुलाई 2021 को अहमदाबाद से चलने वाली गाड़ी संख्या 02833 अहमदाबाद-हावड़ा स्पेशल हावड़ा के स्थान पर सांतरागाछी स्टेशन में समाप्त होगी।

इसी कड़ी में कुछ और गाड़ियां प्रभावित रहेगी –
गंतव्य से पहले प्रारम्भ होने वाली गाड़ियां-
01 दिनांक 30 जुलाई 2021 को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 02834 हावड़ा-अहमदाबाद स्पेशल हावड़ा के स्थान पर सांतरागाछी स्टेशन से प्रारम्भ होगी।
02 दिनांक 30 जुलाई 2021 को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 02810 हावड़ा-सीएसएमटी स्पेशल हावड़ा के स्थान पर सांतरागाछी स्टेशन से प्रारम्भ होगी।
03 दिनांक 30 जुलाई 2021 को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 02280 हावड़ा-पुणे स्पेशल हावड़ा के स्थान पर सांतरागाछी स्टेशन से प्रारम्भ होगी।
04 दिनांक 30 जुलाई 2021 को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 01052 हावड़ा-एलटीटी स्पेशल हावड़ा के स्थान पर शालीमार स्टेशन से प्रारम्भ होगी साथ ही सांतरागाछी स्टेशन में 02 मिनट का ठहराव दिया गया है।
05 दिनांक 30 जुलाई 2021 को हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 09206 हावड़ा-पोरबंदर स्पेशल हावड़ा के स्थान पर शालीमार स्टेशन से प्रारम्भ होगी साथ ही सांतरागाछी स्टेशन में 02 मिनट का ठहराव दिया गया है।

Related Posts