BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

स्कूलों के खुलने के पूर्व भिलाई निगम द्वारा अभियान चलाकर किया जा रहा है सेनीटाइज, इधर निगम के राजस्व विभाग की बैठक में आय के स्रोत बढ़ाने पर हुई चर्चा

भिलाई। 02 अगस्त से स्कूलों को खोलने का आदेश प्रसारित होने के बाद अब स्कूल आरंभ होने जा रहे हैं! इसके पूर्व निगम प्रशासन द्वारा कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर सभी शासकीय एवं निजी स्कूल के संपूर्ण परिसर को सेनीटाइज किया जा रहा है।

भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाले स्कूलों में आज सुबह से ही सभी जोन आयुक्त अपने-अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की सहायता से विद्यालय के खिड़की, दरवाजे, टेबल, कुर्सी, पढ़ाई के उपयोग में लाए जाने वाली वस्तुओं सहित पूरे परिसर के समस्त क्षेत्रों में सेनीटाइज करा रहे हैं।

स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने सभी जोन के स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा है कि विद्यालयों में सघन रूप से सत प्रतिशत सेनीटाइज करें और संस्था से इस बाबत प्रमाण पत्र भी प्राप्त करें! कोरोनावायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सोडियम हाइपोक्लोराइड घोल का इस्तेमाल सैनिटाइज के लिए किया जा रहा है।

बच्चों की पढ़ाई को देखते हुए शासन ने एहतियात के साथ एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्कूल खोलने का निर्णय लिया है! जिसके तहत भिलाई निगम के सभी स्कूलों में सैनिटाइजेशन अभियान चला जा रहा है।

राजस्व विभाग की बैठक में आय के स्रोत बढ़ाने पर हुई चर्चा, अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा बड़ा अभियान

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत वित्तीय वर्ष के टैक्स वसूली के लिए निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने आज बुधवार को निगम सभागार में राजस्व विभाग की बैठक ली! उन्होंने संपत्तिकर, समेकितकर, जलकर, विज्ञापन कर, यूजर चार्ज, सेवा शुल्क, शिक्षा उपकर की वसूली के साथ ही विभिन्न माध्यमों से होने वाले आय के बारे में समीक्षा की। बैठक में नोडल अधिकारी राजस्व एवं उपायुक्त सुनील अग्रहरि, सहायक राजस्व अधिकारी, स्पैरो प्रा. सॉ. लिमिटेड के कर्मचारी उपस्थित रहे! अपर आयुक्त ने टैक्स वसूली के प्रदाय लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत टैक्स कलेक्शन के निर्देश दिए।

टैक्स वसूली को लेकर हर एजेंडे पर चर्चा की गई! जोनवार संपत्तिकर, समेकित कर, शिक्षा उपकर, भू भाटक, जलकर, विज्ञापन कर, यूजर चार्ज, मांग एवं वसूली का विवरण, वार्डवार कुल नल कनेक्शनों की संख्या, वार्डवार वैध-अवैध नल कनेक्शनों की संख्या, वार्डवार नियमितीकरण किए गए नल कनेक्शनों की संख्या एवं वसूली, वार्डवार विच्छेद किए गए नल कनेक्शनों की संख्या, वार्डवार लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली के संबंध में विस्तृत समीक्षा की! अपर आयुक्त ने जोन के सहायक राजस्व अधिकारियों को टैक्स कलेक्शन के लिए स्पैरो से समन्वय बनाकर काम करने तथा टैक्स वसूली के लिए अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए है।

प्रत्येक जोन क्षेत्र के टैक्स वसूली की बारी-बारी से समीक्षा की गई! अपर आयुक्त ने स्पैरो सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड को डोर टू डोर टैक्स कलेक्शन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं! उन्होंने राजस्व अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि जितने भी अतिक्रमण वाले स्थल है उन्हें चिन्हित करें, अब इस पर बड़ी कार्रवाई होगी, बैठक का पूरा फोकस आय के स्रोत बढ़ाने पर रहा।

Related Posts