BREAKING

Uncategorised

एसपी प्रशांत ठाकुर ने डायल 112 वाहनो में कार्यरत आरक्षक, प्रधान आरक्षक और एबीपी वाहन चालकों की ली समीक्षा बैठक

जांजगीर चांपा। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा अति पुलिस अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी डायल 112 संजय महादेवा, जांजगीर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दिनेश्वरी नंद, उप पुलिस अधीक्षक माधुरी धिरही महिला विरुद्ध अपराध अनुसंधान जांजगीर डीपीसीआर प्रभारी श्रीकांत द्विवेदी टीपीएल जिला प्रभारी दुर्गेश टण्डन एबीपी सहा. प्रभारी देवेन्द्र खुंटे जिले के समस्त डायल 112 वाहनो में कार्यरत आरक्षक प्रधान आरक्षक और एबीपी वाहन चालकों का दिनांक 27.07.2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में डायल 112 के कार्यों में कसावट लाने समीक्षा मीटिंग लिया गया।

अप्रशिक्षित कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाना थाना प्रभारियों द्वारा डायल 112 वाहन / कर्मचारियों का भौतिक सत्यापन कर सप्ताहिक डायरी संबंधित अनु.वि. अधिकारी पुलिस के माध्यम से नोडल अधिकारी को प्रस्तुत किया जाना, डायल 112 में कार्यरत कर्मचारी संबंधित थानों में रवानगी व वापसी में अपने शिप्ट में मिले जानकारी को दर्ज करायेंगे, रात्रि गस्त में थाना के कर्मचारी भी वाहन के साथ में गस्त करेंगे दौरान मिले इवेंट भी अटेण्ड करेंगे।

वाहन में कार्यरत कर्मचारी साफ सुथरा गणवेश में रहने के साथ शालिनता का परिचय देंगे ऐसे मामले जिसमें डायल 112 वाहन का पहुँचने का औचित्य नहीं रहता उन मामलो में भी कार्यवाही सुनिश्चित किया जाना साथ ही ड्यूटी में आने वाले समस्याओं की जानकारी सुने। पुलिस अधीक्षक स्पष्ट शब्दों में निर्देशित किये की वर्दी हमारी शान है जो इसका इज्जत नही करेगा बक्शा नही जायेगा।

नोडल अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किये की वे पुलिस के ऐसे चेहरे है जो सभी को दिखता है अच्छा काम करेंगे तो अच्छा छवि बनेगा। छवि धूमिल करने वालों को बक्शा नहीं जायेगा।

Related Posts