BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

JEE Advanced 2021 की परीक्षा तिथि का हुआ ऐलान, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी सूचना

नईदिल्ली (ए)। आईआईटीज (IITs) में एडमिशन के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड  (JEE Advanced) 3 अक्टूबर 2021 को आयोजित होगी।  जेईई मेन में बेहतर स्कोर करने वाले सफल अभ्यर्थियों में 2.5 लाख  छात्रों को जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

परीक्षा की तारीख के संबंध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा का आयोजन सभी कोरोना एहितियातों का पालन करते हुए किया जाएगा।

आपको बता दें कि जेईई मेन में सफल अभ्यर्थियों में कुछ अव्वल छात्र देश के विभिन्न भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस परीक्षा में भाग लेते हैं।  2020 में देश के 23 आईआईटी संस्थानों में 12,463 सीटों पर छात्रों को प्रवेश दिया गया था। इनसे कम अंक वाले छात्र देश के बेहतर एनआईटी में नामांकन लेते हैं।

Related Posts