भिलाई। आखिरकार दुर्ग पुलिस ने अथक प्रयास से नेवई भाटा गोलीकांड का मुख्या आरोपी मुकुल सोना को बिहार राज्य के नालंदा से धरदबोचा है।
05 जुलाई और 07 जुलाई को नेवई क्षेत्र में दो बार फायरिंग कर भिलाई में हलचल मचाने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस को चुनौती देने वाले आरोपी मुकुंल सोना की दुर्ग पुलिस ने लगातार उसका पीछा कर रही थी।
वह नागपुर, दिल्ली, उत्तरप्रदेश में रहते हुए लगातर ठिकाने बदल रहा था आखिरकार बिहार राज्य के नालंदा से उसको आज गिरफ्तार कर लिया है।
दुर्ग पुलिस ने आरोपी को नालंदा जिले के एक गाव से सुबह गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस आरोपी मुकुल सोना को भिलाई लाने बिहार से निकल चुकी है और कल भिलाई पहुंच जाएगी।















