रायपुर। दिनांक 23.07.2021 को प्रार्थी खेमलाल सिन्हा पिता बिशाल राम सिन्हा उम्र 35 वर्ष सा. नया तालाब के नीचे अन्ना चौक गुढियारी थाना गुढियारी थाना उपस्थित आकर रिपार्ट दर्ज कराया कि दिनांक 23.07.21 को शाम करीब 0700 बजे सब्जी लेने के लिए अपने दोस्त जनक साहु के साथ मो.सा. स्पेलेंडर प्लस क. सीजी 04 डी.एम.7701 से खमतराई बाजार आया और बाजार में बने सुलभ के सामने रोड किनारे अपने मो.सा. को खडी कर लाक कर अपने दोस्त के साथ सब्जी लेने चले गए सब्जी खरीदकर शाम 0730बजे घर जाने के लिए अपने गाडी के पास आया देखा गाडी नही था।
आस पास पता तलाश किया पता नही चला कोई अज्ञात चोर मो.सा. को चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 444/21 धारा 379.34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवचेना दौरान मुखबिर से सुचना मिला कि पाटीदार भवन के गली में दो व्यक्ति एक मो.सा. का नंबर प्लेट बदल रहा है कि सुचना पर हमराह प्रार्थी व गवाह के सुचना पर मौका पंहुचने पर देखा कि दो युवक एक मो.सा. की नंबर प्लेट को बदल रहा है।
दोनो को पकडने पर अपना नाम 01.रामकुमार ध्रुव उर्फ छोटु उर्फ डैनी पिता बुधारू राम ध्रुव उम्र 28
वर्ष सा. गौरा चौरा के पास गा नगर भनपुरी थाना खमतराई जिला रायपुर छ.ग. 02.दिलीप निषाद उर्फ भांचा पिता सरवन निषाद उम्र 21 वर्ष सा.शीतला
मंदिर के सामने गंगा नगर भनपुरी थाना खमतराई जिला रायपुर छ.ग.बताया आरोपियों के कब्जे से मो.सा. एवं नट खोलने का 10-11 नं का पना बरामद
कर आरोपियों को गिरप्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।











