रायपुर। आज छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा बोर्ड, CGBSE,कक्षा 12वीं का परिणाम जारी हो गया है। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट https://cgbse.nic.in या https://results.cg.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाईं सिंह टेकाम ने वर्चुअल तरीके से सीजीबीएसई कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित किया। इस बार 12वीं में कोई भी स्टूडेंट फेल नहीं हुए हैं.. 100 फीसदी छात्र पास हैं।
12वीं की परीक्षा में 2,89,506 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। ओपन बुक पैटर्न में कराई गई थी परीक्षा। 97.43 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।
















