पटना (ए)। मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में सोनबरसा गांव में शुक्रवार शाम प्रेम प्रसंग में रेपुरा रामपुर साह के सौरभ कुमार उर्फ मोनू की जमकर पिटाई की गई। उसके नाजुक अंग को काट दिया। देर रात शहर के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। हत्या के अगले दिन शनिवार को लोगों ने जमकर बवाल काटा। रेपुरा स्थित मुजफ्फरपुर-देवरियाकोठी रोड को दो घंटे तक जाम रखा। पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव लेकर परिजन युवती के दरवाजे पर पहुंचे और दाह संस्कार कर दिया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
कांटी के अलावा ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की। प्रारंभिक छानबीन के बाद पुलिस ने बताया गया कि शुक्रवार को मोनू सोनबरसा स्थित प्रेमिका के घर पर गया था। घर के पास सुनसान जगह पर दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में परिजनों ने देख लिया। इसके बाद युवती के परिजनों ने मोनू की जमकर पिटाई की। उसके नाजुक अंग को काट दिया। शनिवार को शव का एसकेएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान सोनबरसा पहुंचकर मोनू के परिजनों व ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा।
बवाल के बीच पुलिस ने मुख्य आरोपित युवती के पिता सुशांत पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बवाल में रेपुरा रामपुर साह के अशोक ठाकुर, रंजीत ठाकुर व मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सिटी एसपी राजेश कुमार ने बताया कि प्रेम प्रसंग में हत्या को लेकर युवक के परिजन ने युवती के पिता सुशांत पांडेय, भाई, चाचा व चचेरा भाई पर नामजद एफआईआर दर्ज करायी है। प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कांटी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सौरभ के पिता मनीष कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम मोबाइल पर कॉल कर आरोपितों ने सौरभ को सोनबरसा बुलाया। पहुंचने पर आरोपितों ने सौरभ को बांधकर रॉड व ईंट से पीट पीटकर बूरी तरह जख्मी कर दिया। बेहोश होने पर आरोपितों उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गए।
#WATCH | Kin of the man killed in connection with an alleged love affair in Muzzafarpur, Bihar was cremated in front of the accused's house, yesterday.
Prime accused and three others have been arrested in connection with the killing: Kanti Police Station, Muzzafarpur pic.twitter.com/ZNYWYcDWjc
— ANI (@ANI) July 25, 2021
आक्रोशित परिजनों ने युवती के दरवाजे पर जलाया युवक का शव
सौरभ का शव शनिवार दोपहर तीन बजे रेपूरा पहुंचा। इसके बाद ग्रामीणों ने रेपुरा में देवरिया रोड जाम किया। दोपहर तीन बजे से लेकर पांच बजे तक देवरिया रोड जाम रहा। इसके बाद परिजन व ग्रामीण शव को लेकर सोनबरसा पहुंचे। आरोपितों के दरवाजे पर शव का अंतिम संस्कार करने लगे। इस दौरान सोनबरसा के लोगों ने विरोध किया। स्थिति तनावपूर्ण होने पर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई। पुलिस के पहुंचने से पहले चिता में आग लगा दी गई थी। शव जलाने से पूर्व आरोपित अपने घर पर ताला लगाकर फरार हो चुके थे। बताया गया कि दोनों के बीच करीब चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना को लेकर शुक्रवार शाम से शनिवार शाम तक तनाव बना रहा।
आरोपितों ने युवक के पिता को पहुंचाया अस्पताल
पिटाई के बाद युवक सौरभ की स्थिति नाजुक होने पर आरोपितों ने जुरन छपरा रोड नंबर चार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सौरभ के पिता मनीष कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम युवती के चाचा व अन्य परिजन मुझे बाइक से अस्पताल ले गए। वहां पर एक सादे कागज पर हस्ताक्षर लिया। युवक की नाजुक स्थिति देखकर सारे आरोपित अस्पताल से फरार हो गए। घटना की सूचना ब्रह्मपुरा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने पर शनिवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया। बवाल की सूचना पर सरैया एसडीपीओ समेत कई अधिकारी कांटी पहुंचे।
एक साल पूर्व मारपीट में सौरभ का उखाड़ा था नाखून
सौरभ के पिता ने बताया कि आरोपितों ने एक साल पूर्व भी पुत्र के साथ मारपीट की थी। बेरहमी से पिटाई करते हुए सौरभ के नाखून उखाड़ लिए थे। युवती के परिजन सौरभ पर पुत्री को तंग करने का आरोप लगाते रहे हैं। सौरभ से मारपीट के मामले को दोनों पक्ष ने आपस में सुलह समझौता कर सुलझा लिया था। इसके बाद सौरभ उड़िसा चला गया। वहीं एक निजी कंपनी में काम करने लगा। सौरभ के पिता मनीष कुमार ऑटो रिक्शा चलाते हैं। इसी महीने आठ जुलाई को सौरभ की बहन की शादी हुई थी। सौरभ की हत्या के बाद परिवार गहरे सदमे में है। वह मनीष कुमार का इकलौता पुत्र था। उन्होंने बताया कि एक माह पूर्व भी आरोपितों ने पुत्र की हत्या की धमकी दी थी। आरोपितों का आपराधिक पृष्ठभूमि रहा है।















