BREAKING

Uncategorised

कलेक्टोरेट परिसर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लगे एसी का आउटडोर चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी भूपेन्द्र कुमार पात्रे ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पंजाब नेशनल बैंक कलेक्ट्रेट कैम्पस रायपुर में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत है। दिनांक 22.07.2021 को शाम करीबन 4.00 बजे पंजाब नेशनल बैंक में लगे एसी का आउट डोर को रिपेयरिंग करने के लिए एसी सुधारने वाला आया था, उस समय एसी का आउट डोर बैंक के बाहर छत पर लगा हुआ था।

दिनांक 23.07.2021 के दोपहर करीबन 12.00 बजे पुनः एसी सुधारने वाला आया देखा तो एसी का आउट डोर छत पर नहीं था एवं एसी का कापर वायर टूटा हुआ था। कोई अज्ञात चोर बैंक में लगे एसी के 05 नग इस्तेमाली आउटडोर को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 323/21 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुये अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने हेतु प्रकरण में मुखबीर लगाए गए। इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को सूचना प्राप्त हुई कि हनुमान शर्मा उर्फ बजरंग जो कि अपराधिक प्रवृत्ति का है एवं चोरी, आबकारी एक्ट एवं आम्र्स एक्ट सहित कई अन्य प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है को घटना स्थल के आसपास संदिग्ध हालत में देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा हनुमान शर्मा उर्फ बजरंग को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर हनुमान शर्मा उर्फ बजरंग द्वारा अपने अन्य दो साथी अशोक निहाल एवं सोनू सागर के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर घटना में संलिप्त आरोपी अशोक निहाल एवं सोनू सागर को भी पकड़ा गया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की एसी का 05 नग आउटडोर जप्त किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
01. हनुमान शर्मा उर्फ बजरंग पिता स्व0 सुरेश शर्मा उम्र 19 साल निवासी स्टेशन रोड लोधीपारा थानागंज हाल पता कलेक्टोरेट परिसर गार्डन सिविल लाईन रायपुर।
02. अशोक निहाल पिता स्व0 कृष्णा निहाल उम्र 40 साल निवासी कलेक्टोरेट गार्डन के अंदर सिविल लाईन रायपुर।
03. सोनू सागर पिता स्व0 अग्रसेन सागर उम्र 35 साल निवासी जगन्नाथ नगर थाना सिविल लाईन रायपुर।

आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं मशरूका बरामद करने में उपनिरीक्षक विनोद कश्यप, आर. मेलाराम प्रधान, विक्रम वर्मा, अमित यादव एवं आनंद शर्मा की विशेष भूमिंका रहीं।

Related Posts