BREAKING

Uncategorised

कवर्धा पुलिस को मुंबई में भारी बारिश और बाढ के हालात मे भी लगातार प्रयास से मिली सफलता, अपहृत नाबालिग बालिका को बरामद कर परिजनो को सुपुर्द किया

कवर्धा। थाना क्षेत्र का प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिक लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 03/2021 धारा – 363 एंव गुम इंसान क्रमांक – 01/2021 पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया एंव वरिष्ट अधिकारीयो के दिशानिर्देश पर प्रकरण के अपहृत बालिका एंव अपहरण कर्ता का पतासाजी कि जी रही थी परन्तु अपहरण कर्ता का किसी प्रकार से सुराग नही मिल रहा था।

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग एंव उप पुलिस अधीक्षक बी. आर. मण्डावी के दिशानिर्देश एंव मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी लोहारा के नेतृत्व मे पुन: अपहृत बालिका के पतासाजी हेतु टीम तैयार कर प्रकरण से संबंधित प्रतयेक पहलुओ का बारीकी से विशलेषण किया गया जिस पर अपहृत बालिका के महाराष्ट मुम्बई मे मिलने की संभावना सुचना मिली जिस पर तत्काल थाना से टीम तैयार कर मुम्बई रवाना किया गया।

टीम जब मुम्बई पहुची तो वंहा भारी बारिश और बाढ के हालात थे एैसी परिस्थितीयो मे महानगर मे अपहृत बालिका और अपहरण कर्ता को ढुढ निकालना अत्यंत दुष्कर था परंतु टीम के द्वारा उच्चकोटी का कर्त्वनिष्ठा का परिचय देते हुए भारी बारिश और बाढ के बीच मुम्बई के तंग गलियो मे लगातार प्रयास कर अपहृत बालिका को अपहरणकर्ता के चंगुल से सुरक्षित बरामद करने मे सफल हुई और दोनो को लेकर वापस स्टेशन स0 लोहारा पहुचे एंव अपहृत बालिका को उनके परिजनो को सौपा गया।

प्रकरण मे विवेचना के दौरान आरोपी के विरूध्द धारा – 363, 366, 376 (2) N, 376(2)J, भादवि0 4,6 पोस्को एक्ट का अपराध करना पाये जाने से आरोपी के विरूध्द विधिसंगत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कबीरधाम मे न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया । उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी, सउनि निर्मल सिंह ध्रुव, प्र0आर0 बीरबल साहु , प्र0 आर0 खुबीराम साहु म0आर0 मीरा तिवारी एंव साईबर सेल का विशेष योगदान रहा।

Related Posts