जशपुर। आज दिनांक 24-07-2021 को जिला पुलिस कार्यालय जशपुर में विजय अग्रवाल पुलिस अधीक्षक जशपुर की अध्यक्षता में जिले के सभी थानों के सीसीटीएनएस आपरेटरों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में कम्प्यूटर सॉफटवेयर, हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग की बेसिक जानकारी, सीसीटीवी कैमरा की संपूर्ण जानकारी, सायबर फ्रॉड संबंधी शिकायतों के निराकरण के तरीके की विस्तृत जानकारी उपस्थिति आपरेटरो को दी गई।
पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा उपस्थित आपरेटरों को उपयोगी मागदर्शन दिया गया। बैठक में उपस्थित सायबर एवं सर्विलेंस एक्सपर्ट श्री सी.एस.साजी के द्वारा भी जिले के विभिन्न थानों से आये हुए सीसीटीएनएस आपरेटरों को विस्तृत तकनीकी जानकारी दी गई। कार्यशाला में जिले के विभिन्न थानों से आये हुए कुल 24 प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक सहित जिला पुलिस कार्यालय जशपुर के सायबर सेल प्रभारी स0उ0नि0 नसरूद्दीन अंसारी एवं उनके सहयोगी उपस्थित रहे।











