
बिलासपुर। दीपक कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लगातार अवैध कारोबार पर कार्यवाही की जा रही है इसी परिप्रेक्ष्य में रोहित कुमार झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन में दिनांक 22.07.2021 को एसडीओपी कोटा रश्मीत कौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी तखतपुर की टीम के द्वारा संदिग्ध वाहनों तथा व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान अशोक श्रीवास नामक संदिग्ध व्यक्ति मिला जिसे कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया की वह लिफ्ट लेकर कवर्धा बेमेतरा जाता है और उधर से मौका पाकर चार पहिया वाहनों को चोरी कर तखतपुर लाता है।
तखतपुर में चोरी लाए वाहनों को कबाड़ी हैदर अली एवं मोहम्मद अजहर के साथ मिलकर वाहनों को कटिंग करें कबाड़ के रूप में बेचता है। इसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई तथा उनके निर्देशन में तखतपुर पुलिस टीम द्वारा कबाड़ियों के गोदाम बेलसरी और लिदरी में रेड कार्रवाई की गई । जिसमें मौके पर कटिंग हालत में रखे ट्रक का कबाड़ तथा भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के वाहनों के पार्ट्स इंजन, स्क्रैप लोहे के अन्य सामग्री बेंच इलेक्ट्रिक एलुमिनियम, तार बरामद हुआ है। कुल कबाड़ लगभग 10 टन किमती लगभग ₹400000 एवं दो पिक अप कीमती लगभग 1000000 रुपए को गवाहों के समक्ष जप्त किया ।
मामले में आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा जाता है ।
आरोपी
1.अशोक श्रीवास पिता पंचराम 27 वर्ष कलेजपारा तखतपुर ।
2.हैदर अली पिता स्व.सहाबुद्दीन 24 वर्ष तखतपुर ।
3.अज़हर पिता सहाबुद्दीन 32 वर्ष तखतपुर ।
उक्त कार्रवाई में राश्मित कौर sdop कोटा के नेतृत्व में थाना प्रभारी तखतपुर मोहन भारद्वाज, एसआई संतोष यादव, सुनील यादव ,आरक्षक हेमंत पाल, शरद साहू, आकाश निषाद ,प्रशांत पांडे ,नंद कुमार यादव की सराहनीय भूमिका रही। अवैध कार्य में लिप्त आरोपियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।












