BREAKING

Uncategorised

घर छोड़कर भाग रहे 02 नाबालिग बच्चे और गुम नाबालिग लड़की को जीपीएम पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौपा, एसपी ने आरक्षक को दिया ईनाम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले की पेण्ड्रा थाने की पुलिस टीम ने 03 नाबालिग बच्चों को सकुशल उनके माता-पिता को सौंपने का सराहनीय कार्य किया है। यहां पर बताना जरूरी होगा कि विगत दिवस पेण्ड्रा थाने में पदस्थ आरक्षक छेदी श्रीवास जो शासकीय कार्य से शाम को बस से बिलासपुर जा रहा था जो पेण्ड्रा बस स्टैंड से 02 नाबालिग बच्चे गौरेला तरफ से ऑटो से उतर कर बिलासपुर वाली बस में बैठे। आरक्षक को उनके हाव-भाव संदिग्ध प्रतीत होने पर उनसे पूछताछ किया जो सही-सही जानकारी नहीं दे रहे थे, जो हिकमतअमली से पूछताछ करने पर दोनों बच्चे घर छोड़कर भागना बताये। जिसके बाद आरक्षक के द्वारा थाने की पेट्रोलिंग को बुलवा कर उन्हें थाने भिजवाया। जहां पर उनके परिजनों को थाने तलब कर समझाइस देकर बच्चो को सकुशल सौंप दिया गया।

इसी प्रकार दूसरी घटना में थाना पेंड्रा में 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री के कहीं चले जाने की सूचना उसके पिता के द्वारा दी गई। पेंड्रा पुलिस की टीम ने बिना समय गवाएं पेट्रोलिंग पार्टी एवं पाइंट ड्यूटी में लगे आरक्षक को गुम हुए बालिका का हुलिया एवं फोटो भेजा। जिस पर से थाना पेंड्रा की टीम ने उक्त 15 वर्षीय बालिका को बस स्टैंड के पास से दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

वही बच्चों को पाकर उनके परिजन काफी खुश हैं और जीपीएम पुलिस को बार-बार धन्यवाद करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त कर रहे है। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के द्वारा आरक्षक के इस प्रकार सजगता एवं उत्तरदायित्व निर्वहन हेतु इनाम दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अच्छे कार्य करने पर अधिकारियों /कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें पुरस्कार दिया जाता है ताकि अन्य कर्मचारी भी इससे प्रेरित होकर अच्छा कार्य करें।

Related Posts