BREAKING

छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

रिसाली निगमायुक्त प्रकाश सर्वे के किये गए कार्यो से सरकार खुश, मिला दुर्ग ADM का अतिरिक्त प्रभार

भिलाई @ अमित सोनी। मंगलवार को छग सरकार ने बड़े स्तर पर आईएएस और राप्रसे के अधिकारियों का फेरबदल किया गया है। ऐसे में सीएम के गृह जिले दुर्ग के कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और एडीएम जैसे तीन महत्वपूर्ण पदों के प्रभार में भी फेरबदल किया गया है। ऐसे में रिसाली निगम के संस्थापक आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे पर राज्य सरकार ने भरोसा जताते हुए उन्हें दुर्ग एडीएम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है जो कि प्रमोशन के रूप में देखा जा रहा है।

यह वजह मानी जा रही है

आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने जब से रिसाली निगम आयुक्त का कार्यभार संभाला है तब से वो रिसाली निगमक्षेत्र में लगातार बेहतर कार्य करते आ रहे है। प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का विधानसभा होने के नाते गृहमंत्री रिसाली निगम में होने वाले विकास कार्य, साफ सफाई, ड़ेंगू, मलेरिया, पीलिया आदि मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यो लगातार जानकारी लेते रहते है। गृहमंत्री भी इनके कार्यो से खुश है और इनकी प्रशंसा कर चुके है।
आयुक्त सर्वे भी रिसाली निगम क्षेत्र को एक आदर्श निगम बनाने में लगातार कार्य करते आ रहे है। निगम द्वारा किये जा रहे कार्यो का औचक निरीक्षण करना, बैठक लेकर अधिकारी/कर्मचारियों लगातर दिशा-निर्देश देना, लॉकडाउन का शासन के नियमानुसार पालन करवाने से लेकर लगातार क्षेत्र का भ्रमण करना और जनता के हित में कार्य करना प्रमोशन की बड़ी वजह मानी जा रही है।

Related Posts