BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्डसाक्षात्कार

शासन द्वारा दिए गए जिम्मेदारी को अपने टीम के साथ सामंजस्य बैठाकर श्रेष्ठ नतीजे देना मेरा उद्देश्य: अनुभव शर्मा

दुर्ग (सारनाथ एक्सप्रेस)। दिन प्रति दिन गाड़ियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है, सावधानी पूर्वक वाहन चलाना अति आवश्यक है, जिससे कि हम स्वयं की और दूसरे की भी जिंदगी की बचा सकें। ट्रैफिक पुलिस या आरटीओ के डर से नही बल्कि खुद से परिवहन के नियमों का पालन करें, यह हमारे जीवन मे बहुत ही जरूरी है। पैरटेंट्स नाबालिग को कभी भी वाहन चलाने ना दे और लाइफ में बिना कागज के गाड़ी ना चलाये, यह छोटी भूल लगती है पर बड़ी समस्या है। यह सब बातें दुर्ग जिला के नवपदस्थ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अनुभव शर्मा ने सारनाथ एक्सप्रेस से विशेष बातचीत में कही। इन्होंने अपने अब तक के सफर को हमसे साझा किया।

आरटीओ अनुभव शर्मा की प्रारंभिक व हायरसेकंडरी तक कि शिक्षा रायपुर के शासकीय कालीबाड़ी स्कूल से हुई है। वर्ष 1998 में इन्होंने मेकेनिकल ब्रांच से इंजीनियरिंग की डिग्री ग्वालियर (मप्र) से प्राप्त की। वर्ष 2002 में इन्होंने दुर्गा कॉलेज, रायपुर से एलएलबी किया। इसके बाद इन्होंने सीजीपीएससी की तैयारियों में जुट गए तथा वर्ष 2007-08 के सीजीपीएससी एग्जाम में अपने दूसरे ही प्रयास में नायाब तहसीलदार पद के लिए चयनित हुए।

बतौर नायाब तहसीलदार इनकी पहली पोस्टिंग महासमुंद जिला में हुई जहां इन्होंने वर्ष 2013 से 2016 तक अपनी सेवाएं दी। इसके बाद इन्हें रायपुर और अभनपुर के तहसीलदार की जिम्मेदारी दी गई, जिसे इन्होंने वर्ष 2016 से 2018 तक निभाई।
वर्ष 2018 में इन्हें मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र पाटन तहसीलदार की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई, जहां इन्होंने जून 2021 तक अपनी सेवाएं दी। जून 2021 में इन्हें मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के गृह जिला का क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, जिसे यह जिम्मेदारी के साथ निभा रहे है।

अनुभव शर्मा ने बताया कि शुरू से घर मे पढ़ाई का माहौल रहा और आस-पास के कई लोग प्रशासनिक सेवा से जुड़े हुए थे, उन्हें देखकर मुझे भी प्रशासनिक सेवा जाने का सपना देखा और अपने निरन्तर मेहनत व लगन से आज इस मुकाम पर पहुंचा हूँ। यहां तक पहुंचने में मेरे माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का बहुत सहयोग मिला। मेरे पिताजी एसबीआई बैंक में मैनेजर के पद से रिटायर्ड हुए हिया, माताजी गृहणी है। धर्मपत्नी टीचर के पद पर कार्यरत है।

अपने पिताजी को अपना आदर्श मानने और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी, आर्टिकल और टूरिज्म में विशेष रुचि रखने वाले आरटीओ अनुभव शर्मा ने अपने काम करने के उद्देश्य को लेकर कहा कि शासन द्वारा जो भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलती है उसे अपने टीम के साथ सामंजस्य बैठाकर श्रेष्ठ नतीजे देना है मेरा मुख्य उद्देश्य रहा है।

Related Posts