BREAKING

Uncategorised

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को अपने बीच पाकर गदगद हुए ग्रामीण, कलेक्टर ने कहा- आपके द्वार पहुंचकर जिला प्रशासन करेगा समस्याओं का निराकरण

सूरजपुर। दौरे में निकले कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह व जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने हाथी प्रभावित क्षेत्र प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम सिलफिली, कनकनगर के ग्रामीणों के बीच पहुंचे जहां उन्होंने ग्रामीण जनों के हाथी उत्पाद संबंधी समस्या, जमीन समस्या, राशि भुगतान संबंधी समस्या, खदान संबंधी समस्या सुनी। कलेक्टर ने बड़ी सहजता एवं आत्मीयता से ग्रामीणों से बात की।

ग्रामीणों ने अपने बीच कलेक्टर को पाकर गदगद हुए तथा ग्रामीणजनों ने बड़ी उत्साह एवं निःसंकोच अपनी बात रखी। कलेक्टर ने क्षेत्र में हाट बाजार कब लगता है कि जानकारी ली, जहां अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं को सुनकर लाभ दिलाया जा सके। उन्होंने सभी ग्रामीण जनों  को आश्वस्त किया की 15 दिन पश्चात पूरा प्रशासन आपके द्वार पहुंचेगा और समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

ग्रामीण जनों ने हाथी के उत्पात मचाने संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने वन विभाग के उच्च स्तरीय अधिकारियों से चर्चा कर समस्याओं का निराकरण हेतु आश्वस्त किया। उन्होंने जमीन समस्या, भुगतान समस्या, खदान समस्या जैसे बातों को सुने तथा संबंधित विभाग को निराकरण करने के निर्देश।

उन्होंने हाथी द्वारा फसलों को नुकसान हुए मुआवजा राशि वन विभाग द्वारा प्रदाय किए जाने की बात कही।  उन्होंने स्कूल में शिक्षकों की कमी की बात पर जिला शिक्षा अधिकारी को व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया है।

Related Posts