BREAKING

Uncategorised

एसपी भावना गुप्ता ने हेलमेट के प्रति प्रोत्साहन हेतु हेलमेट धारण कर बाईक चलाने वालों को दी टी-शर्ट, कहा- बाईक चालक खुद की सुरक्षा के लिए पहने हेलमेट

सूरजपुर। जिले की पुलिस ने हेलमेट नहीं पहनने वालों पर कार्रवाई किया है। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर  भावना गुप्ता के आदेशानुसार विशेष अभियान के तौर पर यातायात व जिले के थाना-चौकी की पुलिस ने यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले बाईक चालकों के विरूद्व एमव्ही एक्ट की कार्यवाही करते हुए हेलमेट ना लगाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत समन शुल्क लिया है। इसके साथ ही बिना नंबर की गाडियों एवं अन्य कागज ना होने पर व तीन सवारी चलने वालों पर भी एमव्ही एक्ट की कार्यवाही की गई।

शनिवार के शाम रेडनदी पुल के पास स्थित टोल प्लाजा पर खुद पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने अपनी मौजूदगी में वाहनों की चेकिंग करवाई। यातायात व कोतवाली पुलिस ने कई दोपहिया वाहनों को खड़ा कर दस्तावेज चेक किए इसके साथ ही हेलमेट न पहनने पर चालानी कार्रवाई भी की है।

हेलमेट पहनने वाले बाईक चालकों को दी गई टी शर्ट।
टोल प्लाजा के पास चल रहे वाहन चेकिंग के दौरान जिन बाईक चालकों ने हेलमेट पहना था उन्हें *पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने नियमित तौर पर हेलमेट पहनने हेतु प्रोत्साहित करने यातायात नियम लिखी हुई टी शर्ट वितरण किया। उन्होंने टोल प्लाजा के कर्मचारियों को भी टी शर्ट प्रदाय कर आमजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की समझाईश देने कहा। टोल प्लाजा प्रबंधन को नाका के समीप यातायात नियमों की जागरूकता संबंधी फ्लैस लगाने के निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में दुर्घटनाओं के बढ़ते ग्राफ और एक्सीडेंट में हो रही मौतों को देखते पुलिस विभाग वाहन चालकांे को मध्यम गति से वाहन चालन करने एवं हेलमेट की अनिवार्यता की समझाइश लगातार दे रहा है। हमारा उद्धेश्य कार्यवाही करना नहीं बल्कि लोगों को सड़क पर सफर के दौरान यातायात नियमों का पालन एवं लोगों की अपनी खुद की सुरक्षा के लिए सचेत करना है। समझाईश के बाद भी यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 360 लोगों के विरूद्व जिले की पुलिस ने शनिवार को मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला, यातायात प्रभारी आर.सी.राय, स्थापना प्रभारी अखिलेश सिंह, एसआई बीडी यादव, एएसआई बृजकिशोर पाण्डेय सहित यातायात व कोतवाली के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक ने दोपहिया वाहन चालकों को समझाईश दे वितरित किए हेलमेट

रविवार को सूरजपुर-अम्बिकापुर एनएच 43 के सिलफिली में यातायात व थाना जयनगर की संयुक्त टीम ने विशेष नाका लगाकर दोपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। वहीं जो दोपहिया वाहन चालक हेलमेट के बिना गुजर रहे थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने हेलमेट नहीं पहनने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें निःशुल्क हेलमट दिए और आगे से बाइक चलाते समय हेलमट पहनने को कहा गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हम यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर कार्यवाही के साथ ही हेलमेल पहनने के लिए लोगों को प्रोत्साहित भी कर रहे है। जिसके तहत आज हेलमट बांटकर लोगों को हेलमेट पहनने की हिदायत दी और वाहन चालकों को संदेश दिया गया कि यातायात नियमों का पालन करें। जो नियमों का उल्लंघन करते पकड़ा जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हेलमट पहनने से किसी की शान में कमी नहीं आती, बल्कि दुर्घटना के समय जान बच सकती हैं। क्योंकि जब भी दोपहिया वाहन की दुर्घटना होती है, अक्सर वाहन चालक की मौत सिर पर चोट के कारण होती है। हमारे लिए हर एक नागरिक की जान कीमती है, इसी उद्धेश्य को लेकर जिले की पुलिस लगातार लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की समझाईश एवं नियमों के उल्लघंन पर कार्यवाही कर रही है।

चेकिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने वाहन चालकों को वाहन के सभी दस्तावेज जैसे डाइविग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, प्रदूषण फिटनेस सहित अन्य कागजात साथ में रखने कहा।
इस दौरान थाना प्रभारी जयनगर दीपक पासवान, यातायात प्रभारी आर.सी.राय, एएसआई देवनाथ चौधरी, एएसआई कृष्णा सिंह, प्रधान आरक्षक रामजतन सिंह, बालमुकुन्द पाण्डेय व आरक्षक रामप्रसाद पैंकरा मौजूद रहे।

Related Posts