BREAKING

Uncategorised

एसपी विजय अग्रवाल ने रक्षित केंद्र और जिला मुख्यालय के मुख्य मार्ग पर पैदल भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

 

जशपुर। आज दिनांक 19-07-2021 को जिला मुख्यालय जशपुर के मुख्य सड़क मार्ग श्री बालाजी मंदिर, एसबीआई बैंक, महाराजा चैक आदि का पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल, एसडीओपी जशपुर  राजेन्द्र सिंह परिहार एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी जशपुर बसंत बुनकर द्वारा पैदल भ्रमण कर यातायात व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था का अवलोकन किया गया। मार्ग में यत्र-तत्र खड़े वाहनों को व्यवस्थित रखे जाने हेतु निर्देषित किया गया। सड़क में सफेद पीली पट्टी लगाने चिन्हित किया गया। इसी प्रकार पार्किंग स्थल चिन्हित किया गया। जहां-जहां आवश्यकता है वहां स्टापर, स्पीड ब्रेकर संकेत चिन्हों का उपयोग किये जाने निर्देशित किया गया, साथ ही सड़क किनारे बिगड़े खड़े वाहनों को हटाने, मवेशी एकत्र होते हैं उनको हटाने के निर्देश दिये गये।

 

 

Related Posts