नईदिल्ली (ए)। संसद का मॉनसून का सत्र आज से शुरू हो चुका है। सरकार इस सत्र में कई विधेयक पास कराने की तैयारी में है वहीं विपक्ष ने भी कई मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए कमर कस ली है। जिनमें से एक है कोरोना टीकाकरण। विपक्षी नेता महंगाई समेत टीकाकरण के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। इसी बीच पीएम मोदी ने कहा है कि वह कठिन सवालों के लिए भी तैयार हैं लेकिन माहौल शांतिपूर्ण बना रहे। पीएम मोदी ने टीकाकरण पर बात करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपनी ‘बाह’ में कोरोना का टीका लगवाया है वह बाहुबली बन गए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि 40 करोड़ लोग बाहुबली बनचुके हैं। मानसून सत्र के दौरान पीएम मोदी को छाते लेकर आते संसद में देखा गया।
मॉनसून की बारिश के बीच छाता लेकर संसद पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम सभी सांसदों और दलों से अपील करते हैं कि वे कठिन से कठिन सवाल पूछें। लेकिन सरकार को भी जवाब देने का मौका दें। इससे लोकतंत्र मजबूत होगा और लोगों का विश्वास कायम होगा।
I would like to urge all the MPs & all the parties to ask the most difficult & sharpest questions in the Houses but should also allow the Govt to respond, in a disciplined environment. This will boost the democracy, strengthen people's trust & improve pace of development: PM Modi pic.twitter.com/eG6FoqTcl8
— ANI (@ANI) July 19, 2021
पीएम मोदी बोले- शांतिपूर्ण तरीके से सवाल उठाएं। मैं चाहता हूं कि सभी सदस्य कठिन सवाल उठाएं जाएं, लेकिन शांतिपूर्ण माहौल में। मुझे आशा है कि आप सभी को कम-से-कम एक बार टीका लगाया गया होगा। अपनी ‘बाह’ में टीका लगवाकर आप सभी बाहुबली बन गए हैं। कोरोना से लड़ने का यही एकमात्र तरीका है।
पीएम मोदी ने कहा, “देश में करीब 40 करोड़ लोग बाहुबली भी बन चुके हैं। मैं चाहता हूं कि सांसद प्राथमिकता के साथ महामारी के मुद्दों पर प्रभावी ढंग से चर्चा करें।”















