BREAKING

Uncategorised

बालोद एसपी ने यातायात चेकिंग पॉइंट का किया निरीक्षण: 119 प्रकरण में 25,600 समन शुल्क वसूला गया, 08 वाहन चालक के विरूद्व लायसेंस निलंबन हेतु पत्राचार किया गया

बालोद। पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशानुसार आज दिनांक 17.07.2021 को जिला बालोद के सभी थाना प्रभारी और यातायात प्रभारी द्वारा यातायात नियमों के पालन नही करने वाले वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम के तहत् प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 119 वाहन चालको पर कार्यवाही कर 25,600 रूपये चालानी कार्यवाही किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने कहा कि पुलिस की इस चेकिंग से अपराधियों में भय का वातावरण रहेगा, जिससे अपराधी आम रास्तों पर लूट मार करने से डरेंगे और आवागमन भी सुचारू रूप से चलेगा तथा इस प्रकार की चेकिंग से जनता का पुलिस पर विश्वास बढेगा। आम जनता एवं राहगीरों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग लगातार की जावेगी एवं बीच बीच में इसी प्रकार की सघन वाहन चेकिंग भी की जाती रहेगी।

आज दिनांक 17.07.2021 को एम व्ही एक्ट की कार्यवाही –
मौके पर लायसेंस/रजिस्ट्रेशन, वाहन के कागजात् पेश नही करना – 35 प्रकरण – 7000 रूपये

बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाना – 20 प्रकरण – 4000 रूपये

दुपहिया वाहन में तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाना – 20 प्रकरण – 4000 रूपये

नंबर प्लेट का स्पष्ट न लिखा होना – 14 प्रकरण – 2800 रूपये

यातायात नियमों का पालन नही करना – 14 प्रकरण – 2800 रूपये

बिना लायसेंस वाहन चलाना – 03 प्रकरण – 1500 रूपये

बिना हेलमेट के वाहन चलाना – 01 प्रकरण – 500 रूपये

प्रेशर हार्न पर कार्यवाही – 02 प्रकरण – 1000 रूपये

अन्य धाराओं के तहत कार्यवाही – 10 प्रकरण – 2000 रूपये

कुल प्रकरण – 119 में 25,600 रूपये समन शुल्क

Related Posts